एक्सप्लोरर

Bihar News: जेल में मिलने नहीं आती थी पत्नी, जमानत पर छूटते ही पति ने की पीट-पीटकर हत्या

Husband Killed Wife: 10 अक्टूबर को पति जेल से बाहर आया और आने के बाद वह अपनी पत्नी से यह बोलकर लड़ने लगा कि तुम जेल में मुझसे मिलने क्यों नहीं आई. इसके बाद शुक्रवार की रात उसकी हत्या कर दी.

Husband Killed Wife In Arrah: बिहार के आरा में शुक्रवार की रात रात शराबी पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के राम शहर गांव छितनी के बाग की है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. महिला समूह में काम करके  वो अपने बाल बच्चों का पालन-पोषण करती थी.

पत्नी से मारपीट के मामले में गया था जेल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पत्नी से मारपीट के मामले में जेल भिजवाने और मिलने नहीं आने से नाराज पति ने घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया. उसने मासूम बेटों के सामने ही पत्नी को मार डाला. जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के राम शहर गांव छितनी के बाग निवासी भोला लाल की 34 वर्षीया पत्नी कविता देवी है.

मृतका के पिता बलिराम लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी वर्ष 2013 के अप्रैल महीने में राम शहर छितनी के बाग गांव निवासी भोला लाल से की थी. पहले वह साड़ी व अन्य कपड़े की फेरी करता था. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे नशे की लत लग गई, जिसके कारण उसने फेरी करना छोड़ दिया. इसके बाद उनकी बेटी महिला समूह में काम करके अपने घर का खर्च चलाती थी. छह माह पहले उसने भोला लाल के जिद करने पर सेकंड हैंड ऑटो खरीदया था, पर उसने वह भी नहीं चलाया.

बीते 10 सितंबर को उसका पति ने दांत से उसके शरीर में कहीं जगहों पर काट दिया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनी छपरा स्थित पीएचसी ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कॉल कर उसके पति को पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने 11 सितंबर को पत्नी के साथ मारपीट के मामले में उसे जेल भेज दिया था. उसी समय से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी.

इसी बीच 10 अक्टूबर को वह जेल से बाहर आया और आने के बाद वह अपनी पत्नी कविता देवी से यह बोलकर लड़ने लगा के तुम जेल में मुझसे मिलने क्यों नहीं आई. इसके बाद वह उसे बहला-फुसला कर वापस ससुराल ले गया. वहां ले जाने के बाद शुक्रवार की सुबह भी उसके साथ मारपीट की. इसके बाद शुक्रवार की रात लाठी-डंडे एवं लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी गिर कर मर गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे तो मृतका के बेटे ने बताया कि पापा ने मम्मी को लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से मारकर उन्हें मार डाला है. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया और आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जहानाबाद में पुलिस जवान समेत दो को मारी गोली, मेले में बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget