एक्सप्लोरर

एक और मांझी: बिहार के गया के लौंगी भुईयां ने अकेले 30 साल तक खोदी नहर, पहाड़ काटकर गांव पहुंचाया पानी

लौंगी भुईयां की बनाई इस नहर से लोगों को सिंचाई करने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.लौंगी भुईयां कहते हैं कि ज्यादातर ग्रामीण रोजगार के लिए पलायन कर रहे थे लेकिन उन्होंने यही रहना का फैसला किया

बिहार के गया से ही एक और माउंटेन मैन लौंगी भुईयां का नाम सुर्खियों में हैं. पहले गया जिले के ही दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था अब लौंगी भुईयां  ने तीस साल तक कड़ी मेहनत करके पहाड़ काटकर तीन किलोमीटर लंबी नहर बना डाली है.

दशरथ मांझी की तरह ही जब लौंगी भुईयां को गांव के लोगों की परेशानी नहीं देखी गई तो उन्होंने खेती के पानी के लिए नहर बनाने के लिए 30 साल अथक प्रयास किया. 70 साल के लौंगी भुईयां गया के लथुआ के रहने वाले हैं. उन्होंने लथुआ में कोथीलवा में तीन किलोमीटर लंबी नहर बनाई है. लौंगी भुईयां कहते हैं कि पहाड़ के रास्ते गांव के तालाब में पानी लाने के लिए उन्होंने तीस साल तक नहर की खुदाई की. वह कहते हैं कि इस काम में उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति ने मदद नहीं की.

लौंगी भुईयां कहते हैं कि ज्यादातर ग्रामीण रोजगार के लिए पलायन कर रहे थे लेकिन उन्होंने यही रहना का फैसला किया. कोथीलवा इलाका पूरी तरह जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है. यह गया जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर है. यहां के आजीविका के लिए खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं.

बारिश के मौसम में पहाड़ों से गिरने वाला पानी नदी में बह जाता था. लौंगी भुईयां  ने यह देखकर नहर बनाने के लिए सोचा. वह हर रोज घर से निकलकर जंगल पहुंच जाया करते थे और अकेले नहर बनाया करते थे.

स्थानीय निवासी पट्टी मांझी ने बताया, "वह पिछले 30 वर्षों से अकेले ही नहर खोद रहे थे. इससे बड़ी संख्या में जानवरों को फायदा होगा और खेतों की सिंचाई भी होगी. वह इसे अपने फायदे के लिए नहीं बल्कि पूरे इलाके के लिए कर रहे हैं."

गया के रहने वाले शिक्षक राम विलास सिंह ने ग्रामीणों और उनके खेतों को लाभ पहुंचाने के लिए भुइयां की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, "यहां बहुत सारे लोगों को फायदा होगा. लोग अब उनके काम के कारण उन्हें जानने लगे हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, दोबारा AIIMS में हुए भर्ती

दिल्ली दंगा: चार्जशीट में आया सीताराम येचुरी, योगेन्द्र यादव, जयती घोष का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget