एक्सप्लोरर

Gaya News: महाबोधि मंदिर परिसर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान की मौके पर मौत, मची अफरातफरी

Gaya Mahabodhi Temple: ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस के जवान ने आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है. मृतक जवान का नाम अमरजीत कुमार यादव है.

गया: महाबोधि मंदिर परिसर में गोली चलने से सुरक्षा में तैनात एक जवान (BSAP) की मौत हो गई. गोलियों की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. मंदिर परिसर में लगातार चार गोलियों की आवाज आई जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा में लगे बाकी जवान दौड़ पड़े. मौके पर पहुंचते ही देखा कि जवान को गोली लगी है वह गिरा पड़ा है. मृतक जवान का नाम अमरजीत कुमार यादव है.

घटना की जानकारी मिलते ही बोधगया थाना पुलिस, गया सिटी एसपी हिमांशु और बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में मुचलिंद सरोवर के पास जवान की सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी. उसके खुद के एसएलआर से चार गोली चली. कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है.

इस मामले में गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बीएसएपी (BSAP) के कमांडेंट से इस संबंध में बात हुई है. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पुलिस जवान के गिरने से कारबाईन से गोली चली और लग गई. इस घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम और एसएसपी आशीष भारती के साथ सदर एसडीओ राजेश कुमार भी पहुंचे. जांच की जा रही है.

जवान के सीने में लगी है तीन गोली

बताया जा रहा है कि चार गोली चली है जिसमें से तीन गोली जवान के सीने में लगी है. इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद थोड़ी देर के लिए महाबोधि मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. बता दें कि महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में करीब 200 से अधिक जवान तैनात हैं. 

यह भी पढ़ें- Samastipur Murder: समस्तीपुर में गोली मारकर हत्या, ब्राह्मण भोज का न्योता देने के लिए गांव में निकला था युवक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget