एक्सप्लोरर

बिहार: लगातार बारिश के बाद उफान पर गंडक, बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए बंद किया गया सत्तरघाट सेतु

गोपालगंज डीएम का कहना कि मॉनसून बाद सत्तरघाट सेतु के एप्रोच पथ पर तीन अतिरिक्त पुल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि गंडक का पानी तेजी से सोनपुर में गंगा तक पहुंच सके.

गोपालगंज: नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंडक नदी उफान पर है. कई जगह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. ऐसे में गंडक नदी की वजह आने वाली बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार की शाम अहम फैसला लिया है. गोपालगंज और पूर्वी चंपारण को जोड़ने के लिए सत्तरघाट पर बने सेतु पर परिचालन रोक दिया है. साथ ही सेतु के दोनों तरफ एप्रोच पथ पर तीन जगह 810 मीटर की लंबाई काटने का निर्देश दिया गया है.

सत्तरघाट पुल की वजह से आई थी बाढ़

डीएम ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं और एनआईटी, पटना के विशेषज्ञ दल की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए सत्तरघाट सेतु को बंद करने का आदेश दिया. मालूम हो कि एनआइटी पटना और जल संसाधन विभाग की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया कि सत्तरघाट पुल की वजह से ही पिछले साल गोपालगंज में बाढ़ आई थी और सारण तटबंध समेत कई बांध टूट गए थे. बाढ़ की वजह से सरकार का करोड़ों रुपये नुकसान भी हुआ था. 

तीन अतिरिक्त पुल का निर्माण कराया जाएगा

डीएम का कहना कि मॉनसून बाद सत्तरघाट सेतु के एप्रोच पथ पर तीन अतिरिक्त पुल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि गंडक का पानी तेजी से सोनपुर में गंगा तक पहुंच सके. बता दें कि पिछले साल सत्तरघाट पुलिया बहने पर बिहार सरकार घिरी थी. गोपालगंज के फैजुल्लाहपुर घाट से पूर्वी चंपारण के केसरिया के बीच गंडक नदी पर बने सत्तरघाट पुल के निर्माण में सरकार ने 263.48 करोड़ राशि खर्च की थी. 

हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन के एक महीने के अंदर 14 जुलाई, 2020 को नदी के पानी का दबाव पड़ने के कारण एप्रोच रोड टूट गया था. पुल का एप्रोच सड़क नदी की तेज धार में बह गया था, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा था. पूरे देश में बिहार के पुल निगम का मजाक उड़ा था.

यह भी पढ़ें - 

Bihar Corona Update: बिहार के इन जिलों में लगभग खत्म हुआ कोरोना, यहां देखें- अपने जिले का हाल

बिहार की बेटियों को नीतीश कुमार का एक और तोहफा, अब इस क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget