एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार के इन जिलों में लगभग खत्म हुआ कोरोना, यहां देखें- अपने जिले का हाल

कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए ही बिहार सरकार ने अनलॉक के फैसले को जारी रखा है. 16 जून से 22 जून तक अनलॉक लागू किया गया है. इस दौरान सभी दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी.

पटना: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य राज्यों समेत बिहार की भी स्थिति बदतर हो गई थी. कोरोना से मरने वालों की संख्या डरा रही थी. संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था. तकरीबन एक महीने तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार काबू में आ गई. लॉकडाउन में कोरोना मरीजों का ग्राफ बड़ी तेजी से गिरा, ऐसे में 8 जून से कुछ छूट के साथ राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी. 

24 घंटे में 370 नए मरीज

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 370 नए मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3990 रह गई है. राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां कोरोना लगभग खत्म हो चुका है, वहां बीते कई दिनों से 10 से भी कम मरीज मिल रहे हैं.

 

आंकड़ों को देखें तो अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधुबनी, रोहतास, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान,  वैशाली और पश्चिमी चंपारण में कोरोना के 10 से कम एक्टिव मरीज हैं.

बता दें कि कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए ही बिहार सरकार ने अनलॉक के फैसले को जारी रखा है. 16 जून से 22 जून तक अनलॉक लागू किया गया है. इस दौरान ये नियम कानून लागू रहेंगे -

1. सभी दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी.

2. नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

3. जुलाई से पहले समीक्षा के बाद ही शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे.

4. ऑनलाइन पढ़ने-पढ़ाने का काम जारी रहेगा. दिन भर गाड़ियों के आवागमन पर पाबंदी नहीं रहेगी.

5. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50 फीसदी मुसाफिरों को इजाजत होगी, कहीं भी आने जाने के लिए पास की जरूरत नहीं पड़ेगी.

6. रेस्टोरेंट को सिर्फ होम डिलीवरी सेवा की अनुमति रहेगी.

7. सभी कार्यालय 50 फीसद हाजिरी के साथ खोले जाएंगे.

8. दफ्तर शाम 5 बजे तक ही खुले रह सकते हैं. शादी-श्राद्ध में ज्यादा से ज्यादा 20 लोग शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें -

विवादों के बीच चिराग पासवान ने राजू तिवारी को बनाया बिहार LJP का अध्यक्ष, कही ये बात

Bihar LJP Conflict: चिराग पासवान के आरोपों पर JDU का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेशन के बीच शादी नहीं कर सकेंगी GNM की छात्राएं, बिहार में जारी फरमान से हड़कंप
सेशन के बीच शादी नहीं कर सकेंगी GNM की छात्राएं, बिहार में जारी फरमान से हड़कंप
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
अनंत सिंह बोले शराब चालू हो, RLM भी समर्थन में, अब 'सम्राट सरकार' में JDU ने साफ किया स्टैंड
अनंत सिंह बोले शराब चालू हो, RLM भी समर्थन में, अब 'सम्राट सरकार' में JDU ने साफ किया स्टैंड
'लालू आज तक भुगत रहे, अखिलेश भी दूर रहें...' लोकसभा में नीतीश कुमार का जिक्र कर ललन सिंह का बड़ा बयान
'लालू आज तक भुगत रहे, अखिलेश भी दूर रहें...' लोकसभा में नीतीश कुमार का जिक्र कर ललन सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर बोलते हुए राहुल ने क्यों किया दादी इंदिरा गांधी को याद? बोले- ये नहीं वुमन रिजर्वेशन बिल
महिला आरक्षण पर बोलते हुए राहुल ने क्यों किया दादी इंदिरा गांधी को याद? बोले- ये नहीं वुमन रिजर्वेशन बिल
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
Love and War Release Date: रणबीर-आलिया और विक्की की 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
Special Parliament Session 2026: 'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
Screen Time Effects: क्या फोन दूर होते ही हो जाते हैं बेचैन, जानें स्क्रीन कैसे बना रही समय से पहले बूढ़ा?
क्या फोन दूर होते ही हो जाते हैं बेचैन, जानें स्क्रीन कैसे बना रही समय से पहले बूढ़ा?
Viral Video: THAR की छत पर भरपूर नशे में बैठी थीं छोरियां, ड्राइवर ने दिखाया स्टंट तो रात में दिखे सूरज चाचू
THAR की छत पर भरपूर नशे में बैठी थीं छोरियां, ड्राइवर ने दिखाया स्टंट तो रात में दिखे सूरज चाचू
Embed widget