एक्सप्लोरर

बेतिया में पूर्व डिप्टी सीएम का भाई पिन्नू गिरफ्तार, दबिश के कारण खुद को किया पुलिस के हवाले

Pinnu Arrested In Bettiah: पिन्नू की गिरफ्तारी के बाद बेतिया पुलिस ने राहत की सांस ली है. मुफस्सिल थाना में पिन्नू के खिलाफ पिस्टल के बल पर अपहरण कर जमीन लिखवाने का मामला दर्ज किया गया था.

Ravi Kumar Pinnu Arrested: बिहार के बेतिया में कई दिनों से फरार चल रहे पूर्व उपमुख्मंत्री का भाई पिन्नू ने शनिवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. उसके घर पर नोटिस चिपकाया गया था. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने उसे पुलिस ऑफिस के बाहर से गिरफ्तार किया. पिन्नू कई दिनों से कोर्ट में पेश होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस दबिश के कारण वह बच नहीं सका. 

पिन्नू के घर पर चस्पा हुए थे इशतेहार

इससे पहले शनिवार के ही दिन बेतिया पुलिस ने फरार चल रहे पिन्नू के घर के साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर इशतेहार चस्पा कर दिया था. गाजे बाजे के साथ मुफस्सिल थाना की पुलिस एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में पिन्नू के घर पहुंचकर इश्तेहार चस्पा कर तत्काल सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया था. नहीं करने पर पुलिस अब पिन्नू की संपत्तियों की कुर्की करने की तैयारी में थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को नेपाल में भी छापेमारी की थी. हालांकि अब पिन्नू की गिरफ्तारी के बाद बेतिया पुलिस ने राहत की सांस ली है. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने उठाए थे सवाल

बता दें कि मुफस्सिल थाना में पिन्नू के खिलाफ पिस्टल के बल पर अपहरण कर जमीन लिखवाने का मामला दर्ज किया गया था. मामला तब हाई लेवल बन गया, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी से पिन्नू के संबंधों का खुलासा किया था. तेजस्वी यादव के खुलासे के बाद पूरे मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया था. वहीं DSP विवेक कुमर दीप ने बताया था कि अगर सात दिनों के अंदर रवि कुमार और उसकी पत्नी शारदा सरेंडर नहीं करते हैं, तो माननीय न्यायालय से अनुरोध कर कुर्की जब्ती का वारंट जारी कर उसके घर की कुर्की की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः मोतिहारी में फ्रॉड की मास्टर माइंड महिला समेत 3 गिरफ्तार, NGO बनाकर नौकरी के नाम पर होती थी ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget