एक्सप्लोरर

Bihar Flood: सीतामढ़ी में बाढ़ के पानी ने बढ़ाई परेशानी, केले के थम के सहारे मरीज ले जा रहे लोग

सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड में बागमती नदी का पानी उफान पर है. वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश और नेपाल से आने वाले पानी के कारण बागमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है.

सीतामढ़ीः जिले के सुप्पी प्रखंड में बागमती नदी का पानी उफान पर है. कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है. करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश और नेपाल से आने वाले पानी के कारण बागमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. नेपाल बॉर्डर पर बसे लोगों को डर सताने लगा है.

बढ़ते पानी की वजह से लोग नाव और केले के थम के सहारे पानी पार कर रहे हैं. गांव से किसी को बाहर जाना हो या किसी मरीज को इलाज कराने के लिए लेकर जाना हो तो केला के थम के सहारे ही ले जाना लोगों की मजबूरी है. शनिवार को भी एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली.

बाढ़ प्रभावित नरहा ढाप टोला के आठ से नौ लोग एक बुजुर्ग मरीज को केले के थम (पेड़) से बने नाव से पानी में डूबी सड़क को पार करा रहे थे. बाद में फिर पीठ पर मरीज को लेकर गए. लोगों ने जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक से नाव उपलब्ध कराने की भी मांग की.

दिन में बेचैन और रात में लोग कर रहे रतजगा

जमला गांव से नदी कुछ ही दूरी पर है. नदी में पानी की गर्जना सुन लोग दहशत में हैं. संभावित क्षति और खतरे को भांप लोग दिन में बेचैन तो रहते ही है, रात भी जाग कर काट रहे हैं. वे मान कर चल रहे हैं कि बाढ़ की क्षति उन्हें झेलनी पड़ेगी. अबतक प्रशासन, अभियंता या जनप्रतिनिधि ने इस गांव की सुध नहीं ली है.

इस तरह बढ़ा बांध पर खतरा

बताया जाता है कि नेपाल के ब्रह्मपुरी गांव को बाढ़ से बचाने के लिए रिंग बांध बनाया गया है. इसके लिए जाल में बोल्डर डालकर बांध के किनारे रखा गया है. इसी कारण नदी का पानी जमला गांव पर अधिक चोट कर रहा है. गांव के समीप पश्चिम से नदी द्वारा कटाव किया जा रहा है. ग्रामीण बताते हैं कि सबसे अधिक खतरा जमला के वार्ड नंबर-1 पर है. रातभर लोग जाग कर रहते हैं. अनहोनी की आशंका बनी रहती है. कोई देखने वाला नहीं है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Flood: गोपालगंज में निरीक्षण के लिए पहुंचे सांसद, कहा- दिन-रात निगरानी में लगा बाढ़ नियंत्रण विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget