एक्सप्लोरर

Bihar Flood: गोपालगंज में निरीक्षण के लिए पहुंचे सांसद, कहा- दिन-रात निगरानी में लगा बाढ़ नियंत्रण विभाग

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन का जून के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह दूसरा दौरा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौर कर रहे हैं.

गोपालगंजः जेडीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने रविवार को गोपालगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. सांसद ने जल संसाधन विभाग के फ्लड फाइटिंग के चेयरमैन मो. हामीद और मुख्य अभियंता प्रकाश दास समेत पूरी टीम के साथ तटबंध और छरकियों पर हुए मरम्मती एवं मजबूतीकरण का निरीक्षण किया.

सांसद का जून माह के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह दूसरा दौरा है. सांसद ने निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कई बिंदुओं पर काम करने का निर्देश दिया. पिछले साल बाढ़ के दौरान तटबंध के जिस प्वाइंट पर अधिक दबाव था, वहां विशेष निगरानी रखने को कहा. सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई महीने में बैकुंठपुर में तटबंधों के मरम्मत व मजबूतीकरण कार्य का जायजा लेकर समीक्षा किया था. जिसके बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम दिन-रात तटबंधों की निगरानी में लगी है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौर कर रहे हैं. सारण तटबंध, टंडसपुर तटबंध और छरकियां पूरी तरह से सुरक्षित है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सतर्क रहना है. गंडक नदी से बाढ़ की स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है. सरकार ने हर स्थिति से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

गोपालगंज के इन इलाकों के लोगों का जाना हाल

जेडीयू सांसद ने जल संसाधन विभाग की टीम के साथ कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनीया, सदर प्रखंड के मंगलपुर पुल, पतहरा, मशानथाना, हीरापाकड, कटघरवा, जगीरी टोला, मांझा प्रखंड के गौसिया, बरौली में देवापुर, पकहां, सिधवलिया व बैकुंठपुर में हेमुछपरा, फैजुल्लाहपुर, डुमरिया, टंडशपुर, सलेमपुरघाट में तटबंध का निरीक्षण किया. साथ ही इन इलाकों के लोगों से हालात की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः आरा में हथियारबंद अपराधियों ने बालू कारोबारी को गोलियों से भूना, टहलने निकला था युवक

आराः महिला और युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget