एक्सप्लोरर

Bihar Flood: बक्सर में हर घंटे एक सेंटीमीटर कम हो रहा गंगा का जलस्तर, अभी भी पानी खतरे के निशान से ऊपर

बक्सर जिलाधिकारी ने बताया कि 48 घंटे में पानी का लेवल खतरे के निशान से नीचे हो जाएगा. विभिन्न प्रखंडों में राहत शिविर चलाए जा रहे हैं. दियारा इलाके में ‘वैक्सीन वोट’ चलाए जा रहे हैं.

बक्सरः बिहार में बाढ़ के पानी से कई जिले प्रभावित हैं, ऐसे में बक्सर से एक राहत भरी खबर है कि यहां हर घंटे एक सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है. हालांकि दियारा के क्षेत्रों में अभी भी लोगों को समस्या हो रही है. रविवार की सुबह 9 बजे गंगा में 60.97 सेंटीमीटर पानी था. अब पानी कम होने से लोग थोड़ी-बहुत राहत की सांस ले रहे हैं.

केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता निलांबर ने बताया कि प्रयागराज और वाराणसी में भी पानी कम हो रहा है. यहां भी घटने की रफ्तार प्रति घंटा एक सेंटीमीटर है. इसके बावजूद अभी खतरे के निशान से पानी ऊपर है. बक्सर में डेंजर लेवल 60. 32 निर्धारित है. वहीं, बक्सर जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि पानी का लेवल 48 घंटे में खतरे के निशान से नीचे हो जाएगा. वहीं विभिन्न प्रखंडों में राहत शिविर चलाए जा रहे हैं. दियारा इलाके में ‘वैक्सीन वोट’ चलाए जा रहे हैं, ताकि जो लोग छूट गए हैं उन्हें टीका लगाया जा सके.

लोगों का आरोप- सरकार या प्रशासन से मदद नहीं

वहीं, दूसरी ओर गंगा का पानी दियारा के जिन इलाकों में प्रवेश किया है वहां के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. बाढ़ के पानी से कई घर तबाह हो गए. वहीं, कई गांवों के लोग विकराल परिस्थिति का सामना कर रहे हैं. खेत खलिहान और घर के साथ-साथ पूरा गांव जलमग्न हो जाने के कारण लोग अपने मवेशियों के साथ बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं. यहां के लोगों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है.

आरजेडी विधायक ने मंगल पांडेय पर साधा निशाना

शनिवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे ब्रहमपुर के स्थानीय आरजेडी विधायक शंभू नाथ यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि इस सरकार में अधिकारी नहीं सुनते जबकि आम लोगों का आरोप है कि सरकार केवल खोखले दावे कर रही है. कहा कि पूरे जिले के प्रभारी मंत्री है मंगल पांडेय, उन्हें दियारा इलाके में भी लोगों का हालचाल लेना चाहिए था. उनके आने से लोगों को कई प्रकार की सुविधा मिलती. स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि यहां सामुदायिक कीचन की व्यवस्था की जाए जो आज से चालू हो रहा है. 15 दिन सामुदायिक किचन चलने के बाद लोगों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः बाघा बॉर्डर के साथ पूर्णिया में आज भी आधी रात में फहराया जाता है तिरंगा, जानें Inside Story

बिहारः नशे में धुत चालक स्कॉर्पियो लेकर नदी में गिरा, जान बचाने के लिए स्थानीय युवक ने लगाई छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget