एक्सप्लोरर

Bihar Flood: दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर परिचालन बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, तय करनी पड़ रही लंबी दूरी

दरभंगा रेलवे स्टेशन डायरेक्टर पुष्कर कुमार ने कहा कि रेलखंड पर हायाघाट और थलवारा के बीच बागमती नदी पर बने पुल संख्या-16 पर पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. इस वजह से परिचालन स्थगित कर दिया गया है. 

दरभंगा: दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर लगातार तीसरे दिन ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. हायाघाट और थलवारा स्टेशनों के बीच बागमती नदी पर बने पुराने पुल पर पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है. वहीं, पानी लगातार बढ़ रहा है. मालूम हो कि बाढ़ की वजह से 31 अगस्त से पूर्व मध्य रेल ने इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया है. तीसरे दिन भी इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है. 

बड़ी आबादी को ट्रेन का सहारा

दरअसल, इस इलाके की बड़ी आबादी के लिए ट्रेनें ही आवागमन का सबसे बड़ा सहारा हैं. इनके बंद हो जाने की वजह से लोगों को जिला मुख्यालय लहेरियासराय की 7 किलोमीटर की दूरी 30 किलोमीटर चल कर तय करना पड़ रहा है. अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे लेकर काफी दूर पैदल चलना पड़ता है.

स्थानीय रवि चौधरी ने बताया कि वे लोग फिलहाल बहुत मुसीबत में हैं. कुछ सूझ नहीं रहा है कि क्या करें. ट्रेन बंद हो जाने से काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि ट्रेनें ही यहां की बड़ी आबादी के लिए सबसे बड़ा सहारा थीं. अब अगर कोई इमरजेंसी काम हो या फिर कोई बीमार हो तो जिला मुख्यालय जाने के लिए पहले जो दूरी 7 किलोमीटर तय करनी पड़ती थी, अब वह बढ़कर 30 किलोमीटर हो गई है. उसमें भी कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है.

रोजी-रोजगार की स्थिति खराब 

उन्होंने कहा कि पानी अब भी बढ़ रहा है, इसकी वजह से परिचालन दोबारा कब शुरू होगी यह कहना मुश्किल है. स्थानीय चौकीदार रामबली पासवान ने कहा कि ट्रेनों से ही लोग छोटा-मोटा व्यवसाय करते थे या मजदूरी करने जाते थे. ट्रेन बंद हो जाने की वजह से लोगों का रोजी-रोजगार मारा गया है. उन्होंने कहा कि पहले से ही कोरोना के कारण रोजी-रोजगार की स्थिति खराब है और ऊपर से ट्रेन के बंद हो जाने से अब सब कुछ ठप पड़ गया है.

रेलवे हर पल स्थिति पर रख रहा नजर

वहीं, दरभंगा रेलवे स्टेशन डायरेक्टर पुष्कर कुमार ने कहा कि दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट और थलवारा के बीच बागमती नदी पर बने पुल संख्या-16 पर पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. इसकी वजह से इस रेलखंड के अप और डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है. 

उन्होंने कहा कि दरभंगा से होकर समस्तीपुर होते हुए भागलपुर और पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर होते हुए चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई ट्रेनों को सीमित कर दिया गया है. रेलवे हर पल स्थिति पर नजर रख रहा है और स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: NDA पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- महंगाई को डायन बताने वाले इसे महबूबा समझ बैठे

बिहारः JDU के सोशल मीडिया प्रभारी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा? केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बने वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget