एक्सप्लोरर

बिहार: छूट गया नीतीश के लक्ष्मण का साथ, जाने सुशील मोदी के वनवास की वजह

सुशील मोदी के बारे में एक बात हमेशा खास रही कि ये कभी भी मास लीडर के रूप में नहीं जाने गए बल्कि सूचनाओं और कागजों के आधार पर हमेशा से विरोधियों पर हमला करने के लिए ज्यादा मशहूर हुए. जिसके चलते मोदी बिहार बीजेपी के पोस्टर ब्वॉय बने

सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की कमान संभालने जा रहे नीतीश कुमार और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी की जोड़ी देखकर बॉलीवुड फिल्म शोले के जय-वीरू की याद आती है. अगर 2018 के 8-10 महीने निकाल दें तो बिहार की राजनीति में भी इस जोड़ी का पिछले करीब 15 वर्षों के दौरान कुछ ऐसा ही साथ दिखा. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर जब एनडीए की तरफ से बिहार में सातवीं बार नीतीश को सीएम बनने का मौका दिया गया तो फिर सुशील मोदी को डिप्टी सीएम क्यों नहीं?

दरअसल, नीतीश और सुशील मोदी की जोड़ी कुछ इस तरह की बन गई थी कि सुशील मोदी ने नीतीश की छत्रछाया से बीजेपी को बिहार में कभी आगे निकलने बी नहीं दिया. कई मौके ऐसे आए जब उन्होंने नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देकर और उनका समर्थन कर उल्टा पार्टी को नाराज किया. बात अगर 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले की करें तो उस वक्त जब बीजेपी के अंदर नरेन्द्र मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग काफी जोर-शोर से उठ रही थी. दूसरी तरफ, जेडीयू ने इधर 2012 से ही नीतीश कुमार को एनडीए के कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया था.

उस वक्त सुशील मोदी ने एक इंटव्यू के दौरान नीतीश कुमार को पीएम मैटीरियल बताकर बिहार की राजनीति में नया भूचाल ला दिया था. पार्टी के नेता सुशील मोदी के इस बयान से भौंचक्के रह गए थे. उस वक्त बिहार बीजेपी नेता गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे समेत कई बड़े नेताओं ने सुशील मोदी के इस बयान का कड़ा विरोध किया था.

इतना नहीं नहीं, 2018 के भागलपुर साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान भी सुशील मोदी ने अपनी कार्यशैली से बीजेपी को काफी आहत किया था. उस वक्त हिंसा में अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का नाम आया और गिरफ्तार कर 14 दिनों की ज्यूडिशयल कस्टडी में भेज दिया गया.

अर्जित पर इस एक्शन का सीधा आरोप नीतीश की सरकार पर लगा और बीजेपी में भारी नाराजगी थी. उस वक्त बिहार में बीजेपी-जेडीयू की ही सरकार थी. ऐसे में सुशील मोदी नीतीश के इस कदम पर किसी तरह के परेशानी में नहीं दिखे थे.

जाहिर है, पिछले 15 वर्षों के दौरान ऐसे कई मौके पर आए जब सुशील मोदी ने नीतीश कुमार का पक्ष लेकर और उनका गुणगान कर बीजेपी को मुश्किल में डाला. लेकिन, यह भी सच है कि नीतीश कुमार जब तक ताकतवर रहे सुशील मोदी ही डिप्टी के तौर पर कैबिनेट में उनकी पसंद थे. ऐसे में जब 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुकाबले जेडीयू की 31 सीटें कम आई है और बीजेपी मजबूत हुई है तो सुशील मोदी की नीतीश की कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो इसलिए राबड़ी देवी को टारगेट कर रही सम्राट सरकार? RJD नेता के दावे से सियासी हड़कंप!
…तो इसलिए राबड़ी देवी को टारगेट कर रही सम्राट सरकार? RJD नेता के दावे से सियासी हड़कंप!
राबड़ी आवास छोड़िए, अब CM के बंगले पर सियासत शुरू, RJD बोली- 'सम्राट चौधरी ने…'
राबड़ी आवास छोड़िए, अब CM के बंगले पर सियासत शुरू, RJD बोली- 'सम्राट चौधरी ने…'
अब तक जारी नहीं हुए BPSC के नतीजे, RJD सांसद मनोज झा बोले- 'डेढ़ साल पहले दिया था एग्जाम, मानसिक दबाव में छात्र'
अब तक जारी नहीं हुए BPSC के नतीजे, RJD सांसद मनोज झा बोले- 'मानसिक दबाव में छात्र'
नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने के बाद बुलाई बड़ी बैठक, 21 जून को क्या होने वाला है?
नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने के बाद बुलाई बड़ी बैठक, 21 जून को क्या होने वाला है?

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Income Guide: खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget