एक्सप्लोरर

पटना के मनेर में दो पक्षों के बीच खूनी जंग, फायरिंग और पथराव में कई लोग जख्मी

Maner Firing: मनेर में दो पक्षों को बीच फायरिंग और पथराव में कई लोग घायल हुए हैं. मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. वीडियो के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है.

Firing And Stone Pelting In Maner: पटना के मनेर में आज रविवार को खूनी खेल खेला गया, जहां मनेर विधानसभा क्षेत्र में छिहत्तर गांव और रतन टोला के बीच खूनी जंग छिड़ गई. दोनों ओर से रोड़ेबाजी, गोलियां और लाठी डंडे चले. घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. 

दो गांव के लोगों के बीच जमकर बवाल

पुलिस के मुताबिक मनेर थाना के रतनटोला और छिहत्तर गांव के लोगों में सुबह सवेरे जमकर फायरिंग और पथराव हुआ. जमकर पत्थरबाजी और लाठियां चलीं. इस बीच कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी फायरिंग होती रही. इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. लोगों ने बताया कि सबसे पहले छिहत्तर गांव के लोगों ने फायरिंग की.

इसके बाद रतनटोला के लोग भी आक्रोशित हो गए और दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. कुछ ही देर में पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं, जिनका ग्रामीणों ने गांव के अस्पताल में इलाज कराया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया.

मनेर थाना अध्यक्ष ने मामले में क्या कहा?

मनेर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. घटना के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है. दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. हालांकि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है. 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Aurangabad Accident: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, राखी खरीदकर लौट रही मां-बेटी की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget