एक्सप्लोरर

Aurangabad Accident: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, राखी खरीदकर लौट रही मां-बेटी की मौत

Road Accident In Aurangabad: औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस हादसे में मां बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

बिहार के औरंगाबाद से रविवार 18 (अगस्त) को भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां रक्षाबंधन की राखी खरीदकर घर लौट रही मां बेटी की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग चाचा भतीजी घायल हो गए. दोनों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर लभरी परसावा गांव के समीप की बताई जा रही है.

राखी की खरीदारी करके आ रहे थे लोग

मृतक महिला एवं बच्ची की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी सोनम देवी व उनकी दो वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में हुई हैं. वहीं मृतका सोनम की तीन वर्षीय पुत्री परी कुमारी एवं देवर कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर कुंदन अपनी भाभी व दोनों भतीजी को लेकर गांव से अंबा बाजार राखी की खरीदारी कराने गए थे.

खरीदारी के बाद वह अपनी बाइक से सभी को लेकर वापस घर आ रहे थे. लेकिन जैसे ही बाइक लभरी परसावां गांव के समीप पहुंची वैसे ही तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें रौंद दिया. इस हादसे में मां बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं चाचा-भतीजी घायल हो गए. घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई.

जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस

वहीं घायल चाचा भतीजी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे है. इधर अंबा व कुटुंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'खाकी पैंट वालों को सीधे भारत सरकार...', महत्वपूर्ण पदों पर निजी क्षेत्र के लोगों की भर्ती के फैसले पर बरसे लालू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget