एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में बड़े पैमाने पर फर्जी सर्टिफिकेट का हुआ खुलासा, 39 शिक्षकों की गई नौकरी

Fake Certificates: बिहार में शिक्षा विभाग इन दिनों तरह-तरह के मामले में खूब सुर्खियों बटोर रहा है, इस बार नालंदा में सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन करने के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी अभ्यर्थी पाए गए.

Fake Certificates Exposed In Nalanda: बिहार के नालंदा जिले में सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान बीटीईटी, सीटीईटी व एसटीईटी के प्रमाण पत्र की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी अभ्यर्थी को चिह्नित किया गया है, इन सभी अभ्यर्थियों की जांच के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से विभागीय जांच समिति के जरिए भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 39 नियोजित शिक्षक अभ्यर्थी का फर्जी सर्टिफिकेट मिला. इसके बाद इन सभी की नौकरी खत्म हो गई.

सभी 39 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

इस सभी फर्जी शिक्षक पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार ने शनिवार को पत्र जारी कर डीपीओ स्थापना को कार्रवाई करने का आदेश दिया है, डीईओ राज कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में सभी 39 शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए डीपीओ स्थापना को पत्र दे दिया गया है. सभी शिक्षक अभ्यर्थियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन की मांग की गई है. 

जिन फर्जी शिक्षकों को चिह्नित किया गया, उनमें गौतम कुमार उम.वि पुरैनी, देवेंद्र कुमार म.वि गौसनगर, सतीश कुमार प्रा.वि मदनपुर, खुशबू कुमारी उम.वि बेलदरिया, पंकज कुमार नया प्रा.वि जफरपुर, कुमारी रचना गुप्ता म.वि तीरा, मयंक राज उम.वि बेलदरिया, मीनू कुमारी उम.वि कोयरीबिगहा, नंदनी म वि दरवेशपुरा, पल्लवी म वि घोड़ाकटोरा, पिंकी कुमारी उम.वि मोहनपुर, पूनम कुमारी प्रा.वि फ़तेहपुर, प्राची प्रा.वि रामपुर, प्रेमलता कुमारी प्रा.वि शाहपुर, रिंकी कुमारी म.वि चोरसुआ, रिंकु कुमारी प्रा.वि सकरी, सबिता कुमारी उ.मवि जोरारपुर, श्रवण कुमार उमा. वि गोवर्धन विगहा, स्मृति स्नेहा प्रा.वि मुशहरी, सुधा कुमारी नया प्रा.वि आजाद नगर.

इसके अलावा अमित कुमार म.वि बड़ारा, अमित कुमार प्रा.वि अधियारपुर, दीपक कुमार प्रा.वि गांधी नगर, खुशबू कुमारी प्रा.वि लोदीपुर दरियापुर, साक्षी सुमन म.वि चोरसुआ, संतोष कुमार पासवान प्रा.वि गांधीनगर, गीता कुमारी प्रा.वि बुलंदडीह, बबीता कुमारी प्रा.वि खगडीया, कविता सुमन उम.वि पोखरपुर, राजेश कुमार उम.वि जिवलाल बिगहा, रंजना कुमारी म.वि घोसरावां, शैला कुमारी उर्दू प्रा.वि मोरा, शयेद सैफ अहमद म.वि आदमपुर, नीतू कुमारी प्रा.वि जोलाहबिगहा, राहुल कुमार प्रा.वि रसलपुर, राजीव कुमार उम. वि बलवापर, संतोष कुमार राज प्रा.वि अरियावां, खुशबु कुमारी प्रा.वि गंज पर और विभा कुमारी प्रा.वि बरैता शामिल है.  

केस-1 टीईटी नम्बर - 2513118714

इस नंबर पर नालंदा के एम एस घोराकटोरा गिरियक में पल्लवी कार्यरत है, वहीं बांका में भी कार्यरत है, दोनों अभ्यर्थी के पिता का नाम राम पदारथ सिंह है, जबकि नालंदा में माता का नाम विमला देवी है तो बांका में अभ्यर्थी के माता का नाम शैली देवी है.

केस-2  टीईटी नम्बर - 2514110647

इस नंबर पर नालंदा और नवादा में पिंकी कुमारी ने सक्षमता परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया है, दोनों का पास आउट ईयर अलग-अलग है जबकि पिता एक मनोज प्रसाद है और माता नालंदा में कलावती देवी तो नवादा में उषा देवी है.

केस-3 टीईटी नम्बर - 204111625

इस टीईटी नंबर पर अरवल से दो शिक्षक और नालंदा से एक शिक्षिका पूनम कुमारी ने ऑनलाइन आवेदन किया था अरवल में दोनों शिक्षिका के पिता शिव कुमार और माता मालती देवी है, जबकि नालंदा में शिक्षिका के पिता रामनरेश प्रसाद और माता समुंदरी देवी है नालंदा में शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर परवलपुर में कार्यरत हैं.

केस-4 टीईटी नम्बर - 1410118178

इस टीईटी नंबर पर शिक्षिका प्राची नालंदा और जहानाबाद में कार्यरत है, सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में पकड़ाया है, दोनों शिक्षिका के पिता अरुण कुमार और माता नालंदा में विभा देवी तो जहानाबाद में सुनीता कुमारी मिला है.

केस-5 टीईटी नम्बर- 2672118133

इस केस में इस टीईटी नंबर पर शिक्षिका स्मृति स्नेहा नालंदा और पटना में कार्यरत मिले है, दोनों के पिता तो लक्षमन पासवान मिला मगर अंग्रेजी के अल्फाबेट में अलग-अलग लक्षमन लिखा हुआ है, जबकि नालंदा में माता सकुना देवी तो पटना में दुलारी देवी मिला है, एक का पास आउट 2011 पटना में है तो दूसरा का 2012 नालंदा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश में महाभारत होगी', CPIML सांसद की सरकार को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget