एक्सप्लोरर

ABP Exit Poll: बिहार में महागठबंधन को क्यों मिल रही है बढ़त, जानें क्या बोले चुनावी एक्सपर्ट?

Bihar Exit Poll 2020: इस सवाल पर चुनाव विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है. लेकिन इस बात पर सहमति है कि तेजस्वी यादव वोटरों में बेरोजगारी का मुद्दा उठाने में कामयाब रहे.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एग्जिट पोल में  बिहार में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है. लेकिन आंकड़े इस बात के संकेत दे रहे हैं कि महागठबंधन के अच्छा प्रदर्शन करने का अनुमान है. तमाम चैनलों के एग्जिट पोल में भी इस बात के इशारे मिल रहे हैं कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन के बनाने के ज्यादा आसार हैं.

अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सत्ताधारी गठबंधन दोबारा सरकार बनाने में नाकाम नजर आती है, जबकि महागठबंधन सरकार बनाने के ज्यादा करीब दिख रही है. एक्सपर्ट की राय भी अलग अलग है. लेकिन इस बात पर सहमति है कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव वोटरों में बेरोजगारी का मुद्दा उठाने में कामयाब रहे और 10 लाख के नौकरी के अपने वादे पर जनता को लुभाने में सफल रहे.

हिंदुस्तान हिंदी के प्रधान संपादक शशि शेखर का कहना है कि चुनाव में बेरोजगारी और बदहाली बड़ा मुद्दा बना और जाति प्रथा की दीवारें भी कुछ टूटी और ये बदलाव महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के लिए फायदेमंद रही.

राजनीतिक एक्सपर्ट बदरी नारायण का कहना है कि 15 साल की सरकार होने की वजह से जनता में नीतीश कुमार के खिलाफ गहरा असंतोष था. इस तरह से बेरोजगारों का ध्रुवीकरण हुआ. बदरी नारायण का कहना है कि प्रसावी मजदूरों के मामले में सरकार की उदासीनता ने भी नीतीश के खिलाफ हवा बनाने में काम किया.

सी-वोटर के अध्यक्ष यशवंत देशमुख का कहना है कि एलजेपी ने भी एनडीए का नुकसान किया है. देशमुख ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जहां महागठबंधन और जेडीयू के उम्मीदवार आमने-सामने थे वहां महागठबंधन को 39 फीसदी वोट मिल रहे हैं जबकि जेडीयू को 34 फीसदी मत मिल रहे हैं. जबकि जहां बीजेपी और महागठबंधन के बीच टक्कर है वहां बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि महागठबंधन को 36 फीसदी वोट मिल रहे हैं.

सीधे तौर पर देशमुख का कहना है कि एनडीए के बुरा प्रदर्शन करने में जेडीयू का हाथ ज्यादा है. चुनाव विश्लेषक अभय कुमार दूबे का कहना है कि नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा था और इससे बीजेपी को भी नुकसान सहना पड़ा है.

ABP Exit Poll: जानिए- पार्टी के हिसाब से किस दल की झोली में कितनी सीटें जाती दिख रही हैं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget