एक्सप्लोरर

ABP Exit Poll: जानिए- पार्टी के हिसाब से किस दल की झोली में कितनी सीटें जाती दिख रही हैं

ABP Exit Poll: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी, जिसे 71 सीटें हासिल हुई थीं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में तीनों चरणों की वोटिंग हो गई है. अब राजनैतिक पार्टियों के साथ-साथ आम लोगों को भी नतीजों का इंतज़ार है. लेकिन नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है और लोगों ने किस पार्टी को अपना बहुमूल्य बहुमत दिया है ये जानने की कोशिश की है. एग्ज़िट पोल में आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है.

किस दल को कितनी सीटें एबीपी सी वोटर एग्ज़िट पोल में बिहार में तेजस्वी यादव की लहर नज़र आई है. आरजेडी ने इस बार के चुनाव में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से उन्हें सबसे ज्यादा 81 से 89 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं. आरजेडी के बाद बिहार में सबसे ज्यादा सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलती दिख रही हैं. इस चुनाव में बीजेपी को 66-74 सीटें मिलती दिख रही हैं. बता दें कि बीजेपी ने इस बार 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज़ नीतीश कुमार एग्ज़िट पोल में अपनी पार्टी जेडीयू को 38-46 सीटें दिलवाते दिख रहे हैं. एनडीए गठबंधन में जेडीयू ने इस बार 115 सीटों पर चुनाव लड़ा है. वहीं कांग्रेस पार्टी को इस बार एग्ज़िट पोल में 21-29 सीटें मिलती दिख रही हैं. बता दें कि कांग्रेस ने बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा है.

महाठबंधन के साथ लड़ रही लेफ्ट पार्टियों को इस बार 6-13 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. जबकि एनडीए के गठबंधन में चुनाव लड़ रही मांझी की पार्टी को 0-4 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि वीआईपी भी 0-4 सीटें ही लाती दिख रही है.

पिछले चुनाव के कैसे रहे थे नतीजे 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी, जिसे 71 सीटें हासिल हुई थीं. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget