एक्सप्लोरर

Bihar News: 'शर्म करो रोहतास पुलिस', बिहार के एक SP का फेसबुक पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

EOU SP Sushil Kumar: यह पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से जुड़ा हुआ है. एसपी ने फेसबुक पर लगभग डेढ़ सौ शब्दों में अपनी पूरी बात बताई है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल किए हैं.

रोहतास: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के एसपी सुशील कुमार (SP Sushil Kumar) का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है. पोस्ट के जरिए एसपी सुशील कुमार ने रोहतास की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने फेसबुक पर लिखा- 'शेम ऑन यू रोहतास पुलिस'. सुशील कुमार ने जैसे ही यह लिखा उसके बाद रोहतास के पुलिस महकमे में खलबली मच गई.

क्या है पूरा मामला?

मामला रोहतास जिले के डेहरी से जुड़ा हुआ है. सोमवार (26 जून) को डेहरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने होटल के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की. बाद में होटल का घेराव भी किया. इसके बाद डेहरी थाने की पुलिस पहुंची. होटल के सामने प्रदर्शन कर रहे सात लोगों को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए लोगों में आर्थिक अपराध इकाई के एसपी सुशील कुमार के भाई सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता विनय कुमार (61 साल) भी थे.

Bihar News: 'शर्म करो रोहतास पुलिस', बिहार के एक SP का फेसबुक पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

जैसे ही विनय कुमार की गिरफ्तारी हुई तो आर्थिक अपराध इकाई के एसपी ने फेसबुक पर पोस्ट किया- 'शेम ऑन यू रोहतास पुलिस'. इसके साथ ही उन्होंने लगभग डेढ़ सौ शब्दों में अपनी पूरी बात बताई. लिखा कि मोहल्ले में संचालित एक होटल में वेश्यावृत्ति की शिकायत पर कुछ लोगों ने जब होटल का घेराव किया तो मामले में पब्लिक पिटिशन लिया गया. जिन-जिन लोगों ने होटल संचालक के करतूतों की शिकायत की पुलिस ने सभी शिकायतकर्ता को सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया.

मुख्यालय डीएसपी सरोज साह ने की पुष्टि

इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी सरोज साह ने पत्रकारों को बताया कि होटल में आकर बवाल और मारपीट करने के आरोप में होटल संचालक ने तीन लोगों पर केस किया है. वहीं पुलिसकर्मियों के काम में हस्तक्षेप करने के आरोप में भी एक दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है. दूसरी एफआईआर में आर्थिक अपराध इकाई के एसपी सुशील कुमार के बड़े भाई को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

बाद में एसपी ने डिलीट किया फेसबुक पोस्ट

फेसबुक पोस्ट के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई. जिन सात लोगों को पुलिस ने पकड़ा था उन्हें बाद में छोड़ दिया गया. इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने अपना फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दिया. हालांकि उसके पहले एसपी का फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया था.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: नीतीश कैबिनेट का फैसला, अब शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं, नियमावली में बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget