एक्सप्लोरर

Bihar Elections Result: क्या कल ‘बर्थडे बॉय’ तेजस्वी यादव को मिलेगा जीत का तोहफा?

साल 2015 के चुनाव में से लालू यादव ने तेजस्वी को सार्वजनिक तौर पर दुनिया से मुखातिब कराया था. तेजस्वी यादव ने अकेले ही इस बार 251 चुनावी रैलियां की हैं. इन्होंने एक दिन में 19 तक सभाएं की और अपने पिता लालू यादव ने 17 रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Bihar Elections: बिहार चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं. सबकी नजरें तेजस्वी यादव पर टिकी हैं, जिनका आज 31वां जन्मदिन है. लगभग सभी सर्वे बता रहे हैं कि इस बार तेजस्वी यादव इतिहास रचने वाले हैं. पटना में कई जगहों पर तेजस्वी को 31वें जन्मदिन की बधाई देते हुए होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. लेकिन तेजस्वी यादव के ऑफिस से आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ऐसा करने से मना किया गया है.

परिवार के साथ घर पर ही बर्थ डे का केक काटेंगे तेजस्वी

पार्टी ने कहा, ‘सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें.’’ करीबियों के मुताबिक तेजस्वी आज अपने परिवार के साथ घर पर ही बर्थ डे का केक काटेंगे. आरजेडी के समर्थकों से भी किसी भी तरह के तड़क भड़क और बड़े आयोजन न करने को कहा गया है.

क्या कल तेजस्वी को मिलेगा जन्मदिन का तोहफा?

तेजस्वी अपने जन्मदिन पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम से इसलिए भी बचना चाहते हैं क्योंकि पिछले साल चार्टर्ड प्लेन में केक काटते हुए तस्वीरों की वजह से ये विरोधियों के निशाने पर आ गये थे. तेजस्वी, लालू-राबड़ी की आठ संतानों में सबसे छोटे हैं, लेकिन अगर कल बिहार की जनता ने इन्हें जन्मदिन पर जीत का तोहफा दे दिया तो इनका कद बिहार की राजनीतिक में सबसे बड़ा हो जाएगा. तेजस्वी ना सिर्फ बिहार के सबसे कम उम्र के सीएम बन जाएंगे, बल्कि केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़ दे तो किसी भी राज्य भी अब तक इतनी कम उम्र में कोई मुख्यमंत्री नहीं बना.

2015 में संभाली डिप्टी सीएम की कुर्सी

साल 2015 के चुनाव में से लालू यादव ने तेजस्वी को सार्वजनिक तौर पर दुनिया से मुखातिब कराया था. कहा जाता है कि 2015 के चुनाव में तेजस्वी के कहने पर ही लालू ने नीतीश के साथ महागठबंधन बनाया था. ये प्रयोग सफल भी रहा. महागठबंधन की सरकार बनी और तेजस्वी ने राघोपुर से चुनाव जीतकर डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली.

लेकिन साल 2017 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने के बाद नीतीश ने आरजेडी से मुंह मोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. ये तेजस्वी की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था. तमाम मुश्किलों के बावजूद तेजस्वी डिगे नहीं. ना सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के तौर पर विपक्ष के मुखर आवाज बने, पार्टी पर भी मजबूत पकड़ बना ली.

साल 2018 में लालू यादव के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद तेजस्वी निर्विवाद रूप से राष्ट्रीय जनता दल के नेता बने गए, हालांकि परिवार के अंदर से भी वक्त वक्त पर इन्हें चुनौतियां मिलीं. साल 2019 की लोकसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लोगों ने तेजस्वी की काबिलियत पर भी सवाल उठाए. लेकिन ये अपने रास्ते से डिगे नहीं.

तेजस्वी ने इस बार की 251 चुनावी रैलियां

तेजस्वी ने 2020 के बिहार चुनाव से पहले नए तेवर और नए जोश के साथ यलगार कर दिया. तेजस्वी तेजस्वी की रैलियों में उमड़ी भीड़ देखकर इनके विरोधी भी इन्हें खारिज नहीं कर पाए. इन्हें जंगलराज का युवराज कहा गया लेकिन पूरी शालीनता से हर वार का जवाब देते रहे.

तेजस्वी यादव ने अकेले ही इस बार 251 चुनावी रैलियां की हैं. इन्होंने एक दिन में 19 तक सभाएं की और अपने पिता लालू यादव ने 17 रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. तेजस्वी की मेहनत अब रंग लाती दिख रही है. 31वें जन्मदिन पर अगर बिहार की जनता ने इन्हें जीत से सेहरा पहनाया तो ना सिर्फ बिहार बल्कि देश की राजनीति में भी नए सितारे का उदय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Bihar Elections: कोरोना वायरस महामारी के बावजूद बिहार में 2015 से ज्यादा वोटिंग

बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने एग्जिट पोल को बताया गलत, कहा- लोगों ने नीतीश कुमार को दिया है वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget