एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने एग्जिट पोल को बताया गलत, कहा- लोगों ने नीतीश कुमार को दिया है वोट

जीतन राम मांझी ने कहा कि 2010 या 2015 के चुनाव में भी जो एग्जिट पोल दिखाया गया था, उससे काफी विपरीत रिजल्ट आया था. इस बार भी एग्जिट पोल वास्तविकता से बहुत दूर है.

गया: बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है. तमाम एग्जिट पोल्स के जो रुझान आए हैं वो बिहार में बादलाव यानी महागठबंधन की सरकार बनने की ओर संकेत कर रहे हैं. हालांकि, सत्ता पक्ष के लोगों ने इस बात को नकार दिया है. उनका कहना है कि एग्जिट पोल केवल अनुमान है, असली परिणाम 10 नवंबर को आएगा.

इसी क्रम में रविवार को बिहार के गया में बिहार के पूर्व सीएम और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि 2010 या 2015 के चुनाव में भी जो एग्जिट पोल दिखाया गया था, उससे काफी विपरीत रिजल्ट आया था. इस बार भी एग्जिट पोल वास्तविकता से बहुत दूर है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल वाले फील्ड में जब घूमते हैं तो महागठबन्धन के लोग खूब हल्ला करते हैं और उसी आधार पर यह एग्जिट पोल आया है. असलियत में लोगों के नीतीश कुमार के नाम और विकास पर वोट किया है.

जीतन राम मांझी ने कहा, " सभी लोग जानते हैं कि जब सरकार नहीं आई है तो यह लोग हुल्लड़ कर रहे हैं और जब सरकार बन जाएगी तो फिर वहीं 2005 वाली स्थिति आ जायेगी." वहीं, अश्विनी चौबे के बयान पर मांझी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत अपनी राय बताई है अब क्या है यह नहीं बता सकते हैं. चूंकि वे कोई ऑथोरिटी नहीं हैं. पीएम ने साफ कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और अगला सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे. अगर कम सीट भी रहा तो भी सीएम नीतीश कुमार रहेंगे तो अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह कौन होते हैं.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की सभाओं में लोगों ने महिलाओं को नहीं देखा होगा क्योंकि वहां हुल्लड़बाजी होती है, इसलिए महिलाएं नहीं जाती थीं. वहीं, हमलोगों की सभाओं में महिलाएं की भीड़ होती थी, हमलोग कोई गायक या सिने स्टार नहीं हैं, इसके बाबजूद महिलाएं सभाओं में आती थीं.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: किराया मांगने पर बदमाशों ने रॉड से पीट-पीटकर की ऑटो चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार: हत्या के तीन दिन बाद भी परिजनों ने नहीं किया मृतक का अंतिम संस्कार, न्याय के लिए कर रहे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget