एक्सप्लोरर

Bihar Elections Result: सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा वोट शेयर पानी वाली पार्टी बनी आरजेडी, BJP को मिले 19.46 फीसदी वोट

एनडीए में शामिल बीजेपी ने इस चुनाव में जेडीयू से ज्यादा सीटें जीती हैं. बीजेपी ने 74 सीटों पर जीत दर्द की है.विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की है. वह इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी.

Bihar Elections Result: बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया. हालांकि भले ही एनडीए ने बहुमत हासिल किया हो, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रही लालू यादव की पार्टी आरजेडी  75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वोट शेयर के मामले में भी आरजेडी नंबर वन रही.

जानिए किसको कितने वोट मिले?

चुनाव आयोग के मुताबिक, आरजेडी को सबसे ज्यादा 23.11 फीसदी वोट मिले. इसके बाद बीजेपी को 19.46 फीसदी, जेडीयू को 15.39 फीसदी, कांग्रेस को 9.48 फीसदी, एलजेपी को 5.66 फीसदी, बीएसपी को 1.49 फीसदी, एआईएमआईएम को 1.24 फीसदी और अन्य को 18.85 फीसदी वोट मिले. जबकि 1.68 फीसदी लोगों ने नोटा दबाया.

बीजेपी ने जेडीयू से ज्यादा सीटें जीतीं

बता दें कि एनडीए में शामिल बीजेपी ने इस चुनाव में जेडीयू से ज्यादा सीटें जीती हैं. बीजेपी ने 74 सीटों पर जबकि जेडीयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं एनडीएम में शामिल बाकी दलों विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.

...लेकिन आरजेडी बनी सबसे बड़ी पार्टी

विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की है. वह इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा और माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. इस बार एनडीएस से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी एक सीट जीती है.

बता दें कि एनडीए के बहुमत हासिल करने के साथ ही नीतीश् कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है. हालांकि इस बार उनकी पार्टी जेडीयू को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है. जेडीयू को साल 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं. उस वक्त नीतीश ने लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था.

यह भी पढ़ें-

Bihar Elections Result: दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर हमला, कहा- AIMIM ने चुनाव लड़कर की BJP की मदद

Bihar Elections Result: क्या बिहार चुनाव नतीजे 'वंशवाद' की राजनीति का अंत है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget