एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बताया CM फेस, अब NDA ने भी साफ कर दी तस्वीर

Bihar Assembly Election 2025: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि महागठबंधन ने महाभूल कर ली है. एमवाई समीकरण वाली पार्टी का मतलब अब मुस्लिम-यादव नहीं बल्कि मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव हो गया है.

महागठबंधन की ओर से गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा कर दी गई कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एनडीए से भी सवाल पूछ दिया कि आप बताएं कि आपका नेता कौन होगा. इस पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है.

शाहनवज ने कहा, "एनडीए का चेहरा क्या होगा… अमित शाह जी ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे. इसके बाद और कोई घोषणा की क्या जरूरत है? जब एक बार हमारे जो बड़े नेता हैं उन्होंने ऐलान कर दिया कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं, उनके काम के आधार पर 20 साल में जो उन्होंने किया है, जो केंद्र सरकार ने किया है, विकास के मुद्दे पर मैदान में जाएंगे और जीतेंगे."

महागठबंधन में दरार: शाहनवाज हुसैन

इससे पहले शाहनवाज हुसैन ने कहा, "महागठबंधन ने महाभूल कर ली है. एमवाई समीकरण वाली पार्टी का मतलब अब मुस्लिम-यादव नहीं है, बल्कि मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव हो गया है. उनका जो वोट बैंक था उनसे नाराज हो गया है. उनको कुछ मिलने वाला नहीं है. ये लोग सिर्फ बीजेपी का डर दिखाकर मुस्लिम समाज से वोट लेना चाहते हैं. वो लोग डरेंगे नहीं. हम लोग सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के रास्ते पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं. महागठबंधन में दरार है."

शाहनवाज ने कांग्रेस पर भी किया हमला

दूसरी तरफ बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "लालू यादव और तेजस्वी यादव के सामने कांग्रेस ने घुटना टेक दिया है. कांग्रेस बहुत डींग हांक रही थी कि मख्यमंत्री का उम्मीदवार हम बताएंगे नहीं… बाद में तय होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी जिसका कोई वजूद नहीं है, उसने लास्ट में लालू यादव के दरवाजे पर जाकर घुटना टेक दिया. उनके कदमों में गिरकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है, लेकिन आएगा एनडीए, जीतेगा एनडीए, सरकार बनाएगा एनडीए."

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget