एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत ने किया ऐलान

Bihar Assembly Election 2025: इससे पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई थी. लगातार तनातनी वाली स्थिति देखने को मिल रही थी.

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर महागठबंधन की ओर से गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को पटना के मौर्या होटल में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआईएम के दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य सहयोगी दलों के नेता उपस्थित रहे. इस दौरान सार्वजनिक रूप से ऐलान कर दिया गया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे. अशोक गहलोत ने ये ऐलान किया है.

जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं: सहनी

इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि लाखों कार्यकर्ता इस समय का इंतजार कर रहा था. उन्होंने बीजेपी पर अपने विधायकों को तोड़ने-खरीदने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं. वो समय आ गया है. अब मजबूती से महागठबंधन के साथ रहकर सरकार बनाएंगे. महागठबंधन मजबूत है.

13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने

दरअसल इससे पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई थी. लगातार तनातनी वाली स्थिति देखने को मिल रही थी. बिहार चुनाव को लेकर आज (गुरुवार) पहली बार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है. सबसे बड़ी बात है कि करीब 13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने हैं. 

महागठबंधन में खास कर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच तनातनी की स्थिति है. इसी स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने बीते बुधवार को लालू-तेजस्वी से मुलाकात भी की थी.

पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी की तस्वीर को लेकर विवाद

दूसरी ओर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जो पोस्टर लगाया गया है इसको लेकर विवाद देखने को मिल रहा है क्योंकि इस पर सिर्फ तेजस्वी यादव की फोटो लगी है. तेजस्वी यादव के अलावा और किसी नेता की तस्वीर नहीं है. केवल अन्य सहयोगी दलों का सिंबल है. इस पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, "महागठबंधन में भारी अंतर्कलह अब सरेआम हो चुका है. पहले राहुल गांधी ने तेजस्वी को चेहरा नहीं माना, अब तेजस्वी ने राहुल गांधी को पोस्टर से गायब कर दिया. यह पोस्टर ही महागठबंधन के टूटने की घोषणा है."

पोस्टर पर अन्य नेताओं की तस्वीर नहीं होने पर सांसद पप्पू यादव ने भी आपत्ति जताई है. पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि पोस्टर पर राहुल गांधी के बिना कोई औचित्य है क्या? कहा कि जो भी गठबंधन में हैं उन सबकी तस्वीर होनी चाहिए. तस्वीर नहीं होने पर सांसद ने कहा कि इसका संदेश गलत है.

यह भी पढ़ें- RJD नेता ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव से कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget