एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2020 ABP Opinion Poll: उत्तर बिहार की जनता इस बार किसका देगी साथ, जानिए

बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा.

नई दिल्ली: बिहार के चुनावी संग्राम पर इस बार सबकी निगाहें टिकी हैं. क्या नीतीश कुमार का जादू इस बार भी चल पाएगा या फिर तेजस्वी यादव बाजी मार ले जाएंगे.

हालांकि एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर का ओपिनियन पोल बता रहा है कि इस बार यूपीए की स्थिति मजबूत नहीं है. सर्वे बताता है कि बिहार के सभी क्षेत्रों में वह कमजोर स्थिति में है.  उत्तर बिहार की स्थिति कुछ अलग नहीं है. यहां भी एनडीए को भारी जीत मिल सकती है.

उत्तर बिहार में एनडीए को हो सकता है फायदा ओपिनयन पोल के मुताबिक उत्तर बिहार में एनडीए को यहां 47 से 51 और यूपीए को 17 से 21 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 4 से 6 सीटें जा सकती हैं.

क्या थी 2015 की स्थिति 2015 में इस क्षेत्र में यूपीए ने एनडीए के मुकाबले लगभग दोगुनी सीटें जीती थीं. यूपीए के खाते में 44 सीटें आई थीं. वहीं एनडीए सिर्फ 25 सीटों पर विजयी हुआ था.  अन्य 4 सीटों पर जीते थे.

यूपीए के वोट प्रतिशत में भी गिरावट 2015 में उत्तर बिहार में 39.8%  वोट मिले थे जबकि एनडीए को 35.9% वोट मिले थे. अन्यू को 24.3% वोट मिले थे. 2020 में एनडीए के वोट शेयर में भारी बढ़ोतरी हो सकती है और उसके खाते में 47.1% वोट आ सकते हैं. वहीं यूपीए को 31.8% वोट मिलने की उम्मीद है. अन्य के खाते में 21.1 प्रतिशत वोट जा  सकते हैं.

बता दें पिछले बार लालू और नीतीश ने अपनी सालों की दुश्मनी को भुला कर हाथ मिला लिया था. दोनों ने मिलकर एनडीए को चुनौती थी. जबकि इस बार जेडीयू एनडीए के साथ है.

बिहार में तीन चरणों में होने हैं चुनाव बता दें बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा.

चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव कोरोना महामारी के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे. चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है. सुबह 7 से शाम छह बजे तक मतदान होगा. पहले शाम 5 बजे तक मतदान होता था. हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

Bihar Elections ABP Opinion Poll: मिथिलांचल में यूपीए को लग सकता है बड़ा झटका, जानें क्या कहता है ओपिनियन पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget