एक्सप्लोरर

Bihar Elections ABP Opinion Poll: मिथिलांचल में यूपीए को लग सकता है बड़ा झटका, जानें क्या कहता है ओपिनियन पोल

मिथिलांचल वह इलाका है जहां 2015 के विधानसभा में चुनाव यूपीए को बड़ी कामयाबी मिली थी लेकिन इस बार तस्वीर बदल सकती है.

नई दिल्ली: बिहार के चुनावी दंगल की शुरुआत आज इलेक्शन कमिशन के चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ हो गई. राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन (यूपीए) के बीच सीधा मुकाबला है.

इस बीच एबीपी न्यूज़ सी-वोटर के सर्वे में ओपिनियन पोल यूपीए  के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आ रहे हैं. बिहार के लगभग हर क्षेत्र में यूपीए एनडीए से पिछड़ रहा है.

बात मिथिलांचल की करें तो यहां यूपीए को तगड़ा झटका लग सकता है. बता दें मिथिलांचल वह इलाका है जहां 2015 के विधानसभा में चुनाव यूपीए को बड़ी कामयाबी मिली थी लेकिन इस बार तस्वीर बदल सकती है.

एनडीए को हो सकता है बड़ा फायदा एनडीए को यहां 27 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं यूपीए को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 2  से 4 सीटें मिलने की उम्मीद है.

2015 में यूपीए को मिली थी कामयाबी 2015 के विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल में एनडीए को सिर्फ 5 सीटें मिली थीं जबकि यूपीए ने 45 सीटों पर जीत दर्ज की थी और अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं गई थी.

यूपीए के वोट शेयर में भी गिरावट आ सकती है 2015 में एनडीए को 30.4% और यूपीए को 46.7 % वोट मिले थे लेकिन 2020 में एनडीए का वोट शेयर 44.3% जबकि यूपीए का 34.4 % रहने की उम्मीद है.

बता दें पिछले बार लालू और नीतीश ने अपनी दुश्मनी को भुला कर हाथ मिला लिया था. दोनों ने मिलकर एनडीए को चुनौती थी. जबकि इस बार जेडीयू एनडीए के साथ है.

बिहार में तीन चरणों में होने हैं चुनाव बता दें बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे.

चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव कोरोना महामारी के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे. चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है. सुबह 7 से शाम छह बजे तक मतदान होगा. पहले शाम 5 बजे तक मतदान होता था. हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

Bihar Elections ABP Opinion Poll LIVE: किसको चुनेगी बिहार की जनता, किसके सिर सजेगा ताज, जानें- ओपिनियन पोल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget