एक्सप्लोरर

Bihar Election: सुशील मोदी का दावा- LJP नहीं चाहती बिहार में बने बीजेपी की सरकार

सुशील मोदी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो जनता में जानबूझकर भ्रम पैदा करना चाहते हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में गहमागहमी अपने चरम पर है. आरोप प्रत्यारोप के इस दौर में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने लोक जन शक्ति पार्टी के साथ हुए सीट बंटवारे के मसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि बैठक में हम जितनी सीटें उन्हें देना चाहते थें उससे काफी ज्यादा वो मांग कर रहे थे, इस कारण से वार्ता टूट गई और अब लोजपा अलग चुनाव लड़ रही है.

मुश्किल से भी नहीं जीतेंगे एक-दो सीट

लोजपा नेता चिराग पासवान पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा, ये लोग वोट कटवा के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. जो मुश्किल से एक दो सीट भी नहीं जीत पाएंगे, वो बोल रहे हैं कि वो हमारे साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. आगे नेता ने कहा, कहीं कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी मिलकर काम कर रही है.

लोजपा नहीं चाहती बिहार में बीजेपी की सरकार

मोदी ने लोजपा नेताओं पर यह भी आरोप लगाया कि वो जानबूझकर झूठा प्रचार कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उन्हें नहीं रोका. जबकि ये लोग कहते हैं कि वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने नहीं देगें. इसका मतलब ये है कि लोजपा बिहार में बीजेपी की सरकार बनता नहीं देख सकती. आगे मोदी ने कहा, हर दल स्वतंत्र है. लोक जन शक्ति पार्टी अलग चुनाव लड़ रही है ये उनका निर्णय है.

चिराग जनता में पैदा कर रहे हैं भ्रम

वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो जनता में जानबूझकर भ्रम पैदा करना चाहते हैं. लोग इनके बहकावे में नहीं आयेंगे. बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे.

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं बिहार में कभी एनडीए की सहयोगी रही लोजपा इस बार 143 सीटों पर गठबंधन से अलग होकर अपना उम्मीदवार उतार रही है. अब आगे ये देखना होगा कि एक तरफ पीएम की प्रशंसा तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार से बैर करना लोजपा को कितना नफा-नुकसान पहुंचा पाता है.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में हिंदुत्व का तड़का लगाएंगे योगी आदित्यनाथ, बीजेपी ने तैयार कर रखी है पिच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget