एक्सप्लोरर

Bihar Election: पीएम मोदी 23 या 24 अक्टूबर को आरा से करेंगे चुनावी रैली का शंखनाद- सूत्र

पीएम मोदी बिहार में जेडीयू चीफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 12 साझा रैली कर सकते हैं.पीएम मोदी ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आरा से बिहार के विकास के लिए सवा लाख करोड़ पैकेज की घोषणा की थी.

पटना/दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी. सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 या 24 अक्टूबर को आरा के शाहाबाद से चुनावी रैली का शंखनाद कर सकते हैं. हालांकि ये रैली पहले 22 अक्टूबर को होनी थी. बीजेपी और जेडीयू साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.

नीतीश के साथ 12 साझा रैली कर सकते हैं मोदी

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी बिहार में जेडीयू चीफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 12 साझा रैली कर सकते हैं. इतना ही नहीं बिहार बीजेपी की ओर से बीजेपी उम्मीदवारों के लिए पीएम मोदी की चार अतिरिक्त रैलियों की भी मांग की गई है. हालांकि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को करना है.

अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे 20 से 25 रैलियां

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 से 20 रैली, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 से 25 रैली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 से 20 और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 15 से 20 रैलियों को संबोधित करेंगी. जबकि सभी बड़े नेता छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं भी करेंगे, जो ज्यादातर शहरी इलाके में कई जाएंगी.

बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आरा से बिहार के विकास के लिए सवा लाख करोड़ पैकेज की घोषणा की थी.

बिहार चुनाव का कार्यक्रम

इस बार चुनाव तीन चरणों में होगा. पहले चरण में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 94 सीटों पर तीन नवंबर को डाले जाएंगे और तीसरे चरण में 78 सीटों पर सात नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे दस नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Twitter Down: यूजर्स नहीं देख पा रहे अपनी पोस्ट, कंपनी ने कहा- इंटर्नल सिस्टम में कुछ दिक्कत

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित मंत्रिपरिषद ने दिया संपत्ति का ब्योरा, PM मोदी की जायदाद बढ़ी, शाह को हुआ घाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget