एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पप्पू यादव ने बनाया नया गठबंधन, ये पार्टियां हुईं शामिल, चिराग समेत इन्हें दिया ऑफर

पप्पू यादव ने उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान, कांग्रेस और यशवंत सिन्हा को गठबंधन में आने का ऑफर दिया.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान पिछले हफ्ते ही हो गया है, लेकिन कौन किसके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगा इसे लेकर तस्वीर अभी तक साफ नहीं हुई है. इसी बीच बिहार में एक नया प्रगतिशील लोकतान्त्रिक गठबंधन पूर्व सांसद और जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बनाया है. इसमें भीम आर्मी के साथ बीएमपी, एस डी पी आई गठबंधन का हिस्सा होंगे.

अब प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन चुनाव में जाएगा. इनका मानना है कि NDA और महागठबंधन में एक तरफ साम्प्रदायिकता है तो दूसरी तरफ परिवारवाद है. पीडीए समाज से सभी वर्गों को उनका राजनीति हक देगी. प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन का चेहरा पप्पू यादव रहेंगे, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने यह घोषणा की है.

पप्पू यादव ने उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान, कांग्रेस और यशवंत सिन्हा को गठबंधन में आने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मैं स्वागत करता हूं वह हमारे साथ आए. रामविलास पासवान बिहार के राजनीतिक हीरो हैं, वो बीमार हैं लेकिन नीतीश कुमार को इसकी जानकारी नहीं थी.

पप्पू यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

नीतीश पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को पता है मगर नीतीश कुमार को इसकी जानकारी नहीं होती है. नीतीश कुमार कुर्सी के लिए पैर पकड़ने का काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी, महागठबंधन हो चाहे एनडीए दोनों में विवाद पैदा करवा रही है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की राजनीति में यह गठबंधन विकल्प नहीं होगा, यह बिहार की राजनीति का चेहरा होगा.

अब फैसला जनता के हाथ में है- RJD

इस नए गठबंधन पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ऐसे लोगों को नोटिस में क्या लेना जो सुबह कुछ और शाम में कुछ बोलें. लड़ाई आर और पार की है, एक तरफ एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं. अब फैसला जनता के हाथ में है.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: LJP का अकेले चुनाव लड़ना लगभग तय, 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget