एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: LJP का अकेले चुनाव लड़ना लगभग तय, 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

सभी नेता पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के इस प्रस्ताव से सहमत हैं कि पार्टी को अपने बलबूते चुनाव लड़ना चाहिए. ये देखना दिलचस्प होगा कि चिराग पासवान द्वारा अलग चुनाव लड़ने की हालत में बीजेपी की रणनीति क्या होगी.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. वैसे तो किसी भी गठबंधन की अंतिम रूपरेखा अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव में अकेले लड़ने का लगभग मन बना लिया है.

लोक जनशक्ति पार्टी के सूत्रों की मानें तो पार्टी ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है. उनके मुताबिक पार्टी राज्य की 143 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का मन बना चुकी है. ये वो सीटें हैं जहां बीजेपी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं होगा. पार्टी सूत्रों का दावा है कि पार्टी का अकेले चुनाव में उतरना महज एक औपचारिकता है और इसका ऐलान भी जल्द ही कर दिए जाने की संभावना है.

LJP और JDU के बीच तनातनी जारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच जारी तनातनी के चलते काफी दिनों से इस बात के कयास लग रहे हैं कि दोनों एक साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे. चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने कोरोना और बाढ़ जैसे कई मुद्दों पर नीतीश कुमार के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि चिराग पासवान द्वारा अलग चुनाव लड़ने की हालत में बीजेपी की रणनीति क्या होगी. चिराग पासवान के पिता और लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले एक महीने से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया है. सभी नेता पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के इस प्रस्ताव से सहमत हैं कि पार्टी को अपने बलबूते चुनाव लड़ना चाहिए. इसके पहले एक खबर आई थी कि पार्टी के चार सांसद इस बात से सहमत नहीं है कि पार्टी को एनडीए से अलग चुनाव लड़ना चाहिए. इन सांसदों में राम विलास पासवान के भाई और हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस का नाम भी बताया जा रहा था लेकिन पारस ने एक लिखित बयान जारी कर इन खबरों का खंडन किया. पारस ने कहा कि वो पूरी तरह चिराग पासवान के फैसले के साथ हैं.

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि पार्टी इस बार 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के अपने एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. पार्टी इसी थीम के साथ जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- बिहार: विधानसभा चुनाव में ओवैसी खेल सकते हैं हिन्दू कार्ड, आदिवासी को टिकट देने की है संभावना

बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ सहरसा मुख्य मार्ग, नाराज लोगों ने वोट बहिष्कार की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget