एक्सप्लोरर

Bihar Election: जानिए कांग्रेस उम्मीदवार काली पांडे के बारे में, जिन्हें बिहार के बाहुबली अपना गुरु मानते थे

पांडे का राजनीतिक करियर 1984 में शुरू हुआ था. उसी साल इन्होंने गोपालगंज से लोकसभा चुनाव निर्दलीय जीता था. 2003 में पांडे, राम विलास पासवान की LJP में शामिल हो गए. इस बार कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहे.

पटना: बिहार के सारे बाहुबली जिसको कभी अपना गुरु मानते थे, वो हैं काली प्रसाद पांडे. ये विधानसभा चुनाव में कुचायकोट सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट हैं. कहा जाता है कि 1987 में आई रामोजी राव की फिल्म 'प्रतिघात' में विलेन 'काली प्रसाद' का रोल इन्हीं पर बेस्ड था.

कुचायकोट, गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में आता है और पांडे गोपालगंज से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. पांडे के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में आज जितने भी बाहुबली नजर आते हैं, उनके उदय से पहले काली ही उत्तर बिहार के सबसे बड़े बाहुबली माने जाते थे.

काली पांडे अपने आप को बाहुबली नहीं मानते. कहते हैं कि लोग मुझसे बाहुबली होने के नाते नहीं डरते हैं. लोग इसलिए मेरा पैर नहीं छूते हैं क्योंकि मैं बाहुबली हूं, बल्कि इसलिए झुकते हैं क्योंकि मेरा व्यक्तित्व ऐसा है. मैं इंदिरा जी का करीबी रहा हूं. राजीव गांधी जी मेरे करीबी रहे हैं. सिवाय आचार संहिता के उल्लंघन के मेरे ऊपर कोई भी आरोप नहीं है, जो आरोप लगे वह साबित नहीं हुए.

पांडे पर 1989 में प्रतिद्वंदी उम्मीदवार नगीना राय पर पटना में बम से हमला करवाने का आरोप लगा था. राय खुद भी एक क्रिमिनल थे. इस आरोप पर काली पांडे कहते हैं कि सारे और सबूत गवाहों से पता चला कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं. खुद पत्नी जो कि आई विटनेस थी, उन्होंने भी कहा कि नहीं काली पांडे का इसमें कोई हाथ नहीं है.

अचानक से पार्टी छोड़ने पर काली पांडेय कहते हैं कि चिराग अपने पिता जैसे नहीं हैं. इनसे बात करना ही मुमकिन नहीं हो पाता. इनसे 10 बार फोन पर कोशिश करो तो यह एक बार बात करते हैं. सबको साथ लेकर के नहीं चलते हैं.

पांडे का राजनीतिक करियर 1984 में शुरू हुआ था. उसी साल इन्होंने गोपालगंज से लोकसभा चुनाव निर्दलीय जीता था. 2003 में पांडे, राम विलास पासवान की LJP में शामिल हो गए. इस बार कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहे.

काली पांडे कहते हैं, इस बार मुद्दा अपराध होगा. पप्पू पांडे एक अपराधी हैं. डर के बलबूते वह लोगों का वोट लेते हैं. विकास नाम की कोई चीज नहीं है, लेकिन इस बार पप्पू पांडे को जवाब हम देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget