एक्सप्लोरर

Bihar Election: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जातिगत समीकरण के आधार पर 94 सीटों का किया बंटवारा

पप्पू यादव ने कहा कि अभी बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से दलित राजनीति को खत्म करने की साजिश रची जा रही है.

पटना: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पप्पू यादव आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल इंजीयरिंग पर काम कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने आज 94 सीटों पर सोशल इंजीयरिंग को ध्यान में रखकर घोषणा करते हुए बताया कि इन विधानसभा क्षेत्रों में किस जाति के उम्मीदवार को टिकट देंगे. अब तक घोषित 94 सीटों में जिसमें यादव 20, भूमिहार ब्राह्मण 16, मुसलमान 13, दलित 9, अतिपिछड़ा 9, राजपूत 7, कुशवाहा 5 और अन्य में 5 शामिल हैं.

जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

पप्पू यादव ने कहा कि जाप बिहार में विकास की राजनीति करेगी. हम सभी धर्म और जातियों को साथ लेकर चलेंगे ताकि सभी का प्रतिनिधित्व हो सकें. बिहार की जनता इस चुनाव में जात-पात और धर्म की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी.

दलित राजनीति को कमजोर नहीं करें

उन्होंने कहा कि अभी बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से दलित राजनीति को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. मैं दलित और अतिपिछड़ा को बिहार की राजनीति की मुख्यधारा में देखना चाहता हूं. उन्होंने जीतन राम मांझी से अपील करते हुए कहा कि निजी स्वार्थों के चक्कर में दलित राजनीति को कमजोर नहीं करें.

नीतीश कुमार पहले सवालों का जवाब दें

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए जाप सुप्रीमो ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति बहुत खराब है. जल-जीवन-हरियाली के नाम पर करोड़ों रुपए की लूट हो रही है. मुख्यमंत्री पहले इन सभी सवालों के जवाब दें उसके बाद चुनाव में वोट मांगे.

पप्पू यादव रियल लाइफ हीरो

भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राकेश मिश्रा ने जाप की सदस्यता लेने के बाद कहा कि हम लोग रील लाइफ के हीरो हैं, लेकिन पप्पू यादव रियल लाइफ के हीरो हैं. लॉकडाउन के दौरान पप्पू यादव ने जिस तरह से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की उससे प्रभावित होकर मैंने जन अधिकार पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया. आपदा के समय एक बेटे की भांति पप्पू यादव सभी लोगों के दुखों में शामिल होते हैं. बिहार की जनता पप्पू यादव के नेतृत्व में विकसित बिहार बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget