तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि चुनाव आयोग ने किसके कहने पर धांधली और बेईमानी की? पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को अब क्यों बदला जा रहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली और पटना से लेकर अलग-अलग शहरों में विरोध-मार्च देखने को मिल चुका है. एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर निशाने पर चुनाव आयोग है. इस बीच मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कई सवाल किए.
तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है. पूछा कि चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की? अब चुनाव आयोग डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को क्यों बदल रहा है?
उन्होंने कहा, "अगर मुख्य चुनाव आयुक्त चोर ज्ञानेश कुमार उस वक्त सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे है? या तो वह तब सही थे या अब सही है? इन डकैतों ने चुनाव लूटे हैं. जनविश्वास का कत्ल और लोकतंत्र की हत्या की है."
चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की? अब चुनाव आयोग डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को क्यों बदल रहा है? अगर मुख्य चुनाव आयुक्त चोर ज्ञानेश कुमार उस वक्त सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे है? या तो वह तब सही थे या अब सही है? इन डकैतों ने चुनाव लूटे है। जनविश्वास का क़त्ल और लोकतंत्र की हत्या की है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 13, 2026
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल हुए तेजस्वी
बता दें कि तेजस्वी यादव बीते सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली में विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए थे. रात में उन्होंने अपना एक वीडियो भी एक्स हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि वे दिल्ली की सड़कों पर ऑटो से घूम रहे हैं. इस दौरान वे वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला कर रहे हैं.
ज्ञानेश कुमार चोर है। https://t.co/hBENbVuOxu
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 12, 2026
विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिया जाए और एसआईआर प्रक्रिया रद्द हो. लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच आज (मंगलवार) पटना में फिर से लोकभवन मार्च निकाला जाना है. लेफ्ट के छात्र संगठन AISA और RYA विरोध मार्च निकालेंगे.
यह भी पढ़ें- पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास






















