एक्सप्लोरर

EC की टीम का बिहार दौरा खत्म, 2015 के मुकाबले इतने ज्यादा होंगे वोटर्स और पोलिंग बूथ | पढ़ें बड़ी बातें

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा इस साल कोरोना ने दुनिया भर का माहौल बदल दिया है. ऐसे में चुनाव आयोग ने टेस्ट के तौर पर पहले 18 राज्यसभा के चुनाव कराए.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर आई चुनाव आयोग की टीम का तीन दिवसीय दौरा आज खत्म हो गया. ऐसे में आयोग की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को संबोधिक करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा इस साल कोरोना ने दुनिया भर का माहौल बदल दिया है. ऐसे में चुनाव आयोग ने टेस्ट के तौर पर पहले 18 राज्यसभा के चुनाव कराए.

सुनील अरोड़ा ने बताया कि 2015 में पोलिंग सेशन की संख्या 65,333 थी जो अब बढ़कर 1,06,526 हो गई है. 2015 में 6.7 करोड़ वोटर थे, वहीं इस बार वोटरों की संख्या बढ़कर 7.29 करोड़ हो गई है. इस बार कुल पुरुष वोटर 3.85 करोड़ और महिला वोटर 3.4 करोड़ हैं. पहले चरण की चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. साथ ही ये चुनाव आसान काम नहीं है. यूएसए में 232 मिलियन वोटर हैं, जबकि यहां बिहार में सिर्फ 72 मिलियन वोटर हैं.

उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने आग्रह किया कि मतदाताओं को सामाजिक दूरी की जानकारी दी जाए, पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की मांग भी की है, बाढ़ग्रस्त इलाकों में बूथ की संख्या बढ़ाने की मांग की जो मुमकिन नहीं है. सोशल मीडिया को लेकर सभी की चिंता है. लेकिन हम चाहते हैं कि वो सहयोग करें.

सुनील अरोड़ा ने कहा कि अगर हमारे पास कोई सोशल मीडिया के कम्युनल वायलेंस और कास्ट वायलेंस बढ़ाने की खबर आती है, तो हम कठोरतम कारवाई करेंगे. सिर्फ वर्चुअल केम्पेन नहीं होगा. हर जिला में ग्राउंड और हॉल कितने हैं, ये लिस्ट है. अब सीइओ ये तय करें की कैसे सोशल डिस्टेंसिंग रहे.

मुख्य चुनाव आयुक्त से पत्रकार ने पूछा बिहार के कई मुख्य अधिकारी सालों से बिहार में मुख्य पदों पर हैं चाहे वो मुख्य सचिव या गृह सचिव हों,इसमे निष्पक्ष चुनाव की क्या गारन्टी? जिसपर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि गारन्टी तो आजकल तो माता-पिता अपने बच्चों की भी नहीं ले पाते. बच्चे बड़े होते हैं तो कौन लेता है गारन्टी? हम क्या कहें? मगर जब भी गलती हुई तो हम एक्शन लेंगे. लोकसभा चुनाव में हमने ऐसा किया. डीजीपी स्तर तक के अधिकारी पर कारवाई की है. आपलोग उसकी चिंता ना करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'
भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget