एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीटों की संभावना देख क्षेत्र विस्तार में जुटी कांग्रेस, इन इलाकों पर है खास नजर

महागठबंधन में आरजेडी के बाद कांग्रेस दूसरी नंबर की पार्टी है. ऐसे में कांग्रेस अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटी है.

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे को लेकर उलझा गणित सुलझ नहीं पाया है, लेकिन हाल में ही झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस ने इस बार अधिक सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उन सभी सीटों पर नजर गड़ाए हुए है, जिस पर पिछले चुनाव में जनता दल युनाइटेड विजयी हुई थी या दूसरे नंबर पर थी. उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में जेडीयू महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के साथ थी, लेकिन इस बार वह एनडीए के साथ हो गई है.

महागठबंधन में आरजेडी के बाद कांग्रेस दूसरी नंबर की पार्टी है. ऐसे में कांग्रेस अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटी है. पिछले चुनाव में कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से 27 सीटों पर उसके प्रत्याशी विजयी हुए थे. कांग्रेस इस चुनाव में इससे अब और आगे बढ़ने की जुगत में है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह पहले ही 80 सीटों पर दावेदारी ठोंक कर महागठबंधन में शामिल अन्य दलों को इसके संकेत दे चुके हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने का फैसला

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने पटना शहर की दो सीटों- कुम्हरार और बांकीपुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके अलावा, भागलपुर में पिछले चुनाव में जीती गई सीट भागलपुर और कहलगांव के अलावा सुल्तानगंज और नाथनगर पर भी दावा करने का पार्टी मन बना चुकी है. पार्टी का मानना है कि दोनों नए क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र हैं, जिस पर आसानी से जीत हासिल की जा सकती है.

इन सीटों पर है नजर

सूत्रों का दावा है कि सुल्तानगंज में पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पिछले चुनााव में बतौर निर्दलीय अपनी पहचान बना चुके नेता को पार्टी टिकट भी दे सकती है. कटिहार में एक की बजाय दो सीट, रोहतास में चेनारी के अलावा काराकाट, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर के साथ ही अरवल की दो सीटों पर भी पार्टी दावा करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है. इसमें भी चेनारी से कांग्रेस ने एक पूर्व विधायक को तैयारी करने को हरी झंडी दे दी है.

कांग्रेस के एक नेता बताते हैं कि पिछले दिनों कांग्रेस ने वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की थी. कांग्रेस चुनाव अभियान समिति ने पिछले दिनों जिलावार पर्यवक्षकों को भेजकर संभावित प्रत्याषियों की सूची मंगवा चुकी है. सूत्र कहते हैं कि यह सूची पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल द्वारा दोनों सचिव अजय कपूर और वीरेंद्र सिंह राठौर के स्तर पर फैसला के बाद स्क्रीनिंग कमिटी के माध्यम से आलाकमान को सौंपा जाएगा, इसके बाद ही कुछ तय होगा.

यह भी पढ़ें-

PM मोदी ने बिहार को दी तोहफों की चौथी किस्त, कोसी महासेतु समेत इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget