एक्सप्लोरर

बिहार: आखिरी चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, 7 नवंबर को वोटिंग

तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होना है. इस चरण के चुनाव में 12 मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान वालों क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर थम गया. अंतिम दिन चुनाव प्रचार को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. चुनावी मैदान में एनडीए की ओर से भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचे.

इसके अलावा एनडीए ने प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने चुनावी रैली की.

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होना है. इस चरण के चुनाव में 12 मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है. सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, मधेपुरा से नरेंद्र नारायण यादव, केवटी से राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से रमई राम, सहरसा से लवली आनंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में 1204 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है.

मतगणना 10 नवंबर को होगी

बिहार के चुनावी दंगल में एनडीए से सीधी टक्कर विपक्षी दल के महागठबंधन से मानी जा रही है. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं, जबकि केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है. इधर, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर और दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में गूंजी कोरोना पर ट्रंप की नाकामी, नड्डा बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति लड़खड़ाए, मोदी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget