एक्सप्लोरर

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

आशुतोष रांका और सौरव दास दोनों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया. अब उन्हें दोबारा बुधवार को पेश किया जाएगा.

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी है. इस मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है. दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया था और 14 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) में पेश किया गया था. कोर्ट ने सीजेपी के दोनों प्रक्ताओं को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था. सौरव और आशुतोष ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के घुसने और वहां विरोध-प्रदर्शन करने का प्रयास किया था.

आशुतोष रांका और सौरव दास दोनों को कोर्ट की कार्रवाई के लिए मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया. अब उन्हें दोबारा बुधवार को पेश किया जाएगा.

सौरभ दास-आशुतोष रांका की हिरासत 2 दिन बढ़ी

उनकी हिरासत की मुख्य वजह यह थी कि जिस दिन उन्हें पकड़ा गया, उस समय कोर्ट में उनकी जमानत देने वाले लोग मौजूद नहीं थे. अब CJP की कानूनी टीम ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM के सामने जमानत संबंधी सभी जरूरी कागजात और जमानत देने वाले लोग पेश कर उनकी रिहाई की मांग की. हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि को दो दिन और बढ़ा दी है.

दूसरी तरफ CJP का कहना है कि सौरव और रांका वहां सिर्फ राष्ट्रध्वज फहराने और नारे लगाने गए थे. सीजेपी का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन कोर्ट की सुनवाई में देरी करके उनके नेताओं की रिहाई को जानबूझकर रोक रहे हैं. CJP नेता अभिजीत दीपके का कहना है कि प्रशासन के पास उनके नेताओं को जेल में रखने की कोई कानूनी वजह नहीं है, इसलिए वे ऐसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी आरोप लगाया है कि दोपहर में होने वाली सुनवाई को पुलिस और अधिकारियों द्वारा कई घंटों तक जानबूझकर टाला गया.

सौरव और आशुतोष रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ाए जाने से थोड़ी देर पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दोनों के लिए लंबा संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, 'आज आप दोनों का जेल में छठा दिन है. मैं बता नहीं सकता कि मुझे तुम्हारी कितनी याद आ रही है. पिछले तीन महीनों से मुझे दिन-रात कभी भी आने वाली तुम्हारी ढेरों परेशान करने वाली कॉलों और संदेशों की आदत सी हो गई थी. मैं उनमें से अधिकतर को अनदेखा कर देता था या टाल देता था, क्योंकि मुझे पता था कि मेरे बिना भी तुम दोनों किसी न किसी तरह सब संभाल लोगे और तुम हमेशा ऐसा करते भी थे.'

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget