एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में गूंजी कोरोना पर ट्रंप की नाकामी, नड्डा बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति लड़खड़ाए, मोदी नहीं

नड्डा ने कहा कि ''अमेरिका की जनता ने कोरोना को लेकर ट्रंप को घेरा है. कोरोना के आते ही ट्रंप लड़खड़ा गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं लड़खड़ाए.''

बिहार चुनाव: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थमने वाला है. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने की लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इसी सिलसिले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के हायाघाट में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि ''अमेरिका की जनता ने कोरोना को लेकर ट्रंप को घेरा है. कोरोना के आते ही ट्रंप लड़खड़ा गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं लड़खड़ाए.''

जेपी नड्डा ने कहा, ''ये चुनाव सिर्फ एनडीए प्रत्याशी को जिताने का ही नहीं है, ये चुनाव बिहार के भविष्य का है. हमें तय करना है कि हमें राज्य को किस ओर ले जाना है. एक तरफ विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी ओर वो लोग हैं, जिन्होंने बिहार को विनाश की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.'' उन्होंने कहा कि ''नरेन्द्र मोदी जी ने विकास का ऐसा मंत्र दिया है कि अब मजबूरी में महागठबंधन को भी विकास की बात करनी पड़ रही है, अन्यथा ये विनाश की ओर ले जाने वाले लोग हैं. आज ये रोजगार देने की बात कर रहे हैं, लालू जी के राज में लाखों लोग बिहार से पलायन कर गए, उसका जवाब कौन देगा?''

नड्डा ने कहा कि ''हम अपनी सरकार के विकास कार्यों का हिसाब इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि हम रिपोर्ट कार्ड देने की ताकत रखते हैं. नरेन्द्र मोदी जी वो नेता हैं- जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं.'' बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि ''देश का 80% मखाना बिहार में होता है और उसमें से भी 90% मिथिलांचल के 6 जिलों में होता है. इसकी फैक्टरी लगेगी और इसकी ब्रैंडिंग होगी. उसके बाद मिथिला नौकरी नहीं मांगेगा बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा.''

आरजेडी पर हमला करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि ''उज्जवला योजना के अंतर्गत देश में 37 करोड़ LED बल्ब बांटे गए, जिसमे से अकेले बिहार में 1 करोड़ 95 लाख LED बल्ब बांटे गए. ये लालटेन युग से LED युग में ले जाने का काम मोदी जी ने किया है.'' उन्होंने कहा, ''कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो? सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे, तो कहां करेंगे. मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया. अब वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है.''

नड्डा ने कहा कि ''अब बिहार लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में जा रहा है. बाहुबल से निकलकर विकास बल की ओर जा रहा है. लूटराज से निकलकर डीबीटी की ओर जा रहा है.''

यह भी पढ़ें-

Bihar Polls: योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब कश्मीर में बस सकते हैं सहरसा के भी लोग, पहले यह असंभव था

तेजस्वी यादव का तंज- प्याज के दाम ने मारी सेंचुरी, बीजेपी के लिए अब महंगाई डायन नहीं भौजाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget