एक्सप्लोरर

Bihar Election: पहले चरण की वोटिंग के बाद BJP की बढ़ी चिंता, अब बनाई ये विशेष रणनीति

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बिहार के कुछ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू को लेकर एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर दिख रहा है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 71 सीटों पर बुधवार को मतदान खत्म हो जाने के बाद अब बीजेपी की निगाहें, दूसरे और तीसरे चरण की सीटों पर है. बीजेपी आखिरी के दोनों चरणों में पहले से कहीं ज्यादा ताकत झोंकने की तैयारी में है. वजह के बारे में सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं को एनडीए की मुख्य सहयोगी जदयू की जमीनी रिपोर्ट के बारे में कुछ निगेटिव इनपुट मिले हैं. ऐसे में बीजेपी और ज्यादा ताकत झोंककर चुनाव में एनडीए को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना चाहती है. बिहार में कुल 243 में से अभी तीन और सात नवंबर को कुल 172 सीटों पर मतदान होना है.

बीजेपी दूसरे और तीसरे चरण में अपने 30 स्टार प्रचारकों से अधिक से अधिक सभाएं कराने की तैयारी में है. घर-घर जाकर प्रचार के लिए भी विशेष तौर पर रणनीति बनाई जा रही है. कुछ स्टार प्रचारकों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बीजेपी के चुनाव प्रबंधन पर कुछ असर पड़ा है. इससे पार्टी की चिंता बढ़ गई है.

आइसोलेशन में गए बीजेपी के ये नेता

लेकिन, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आइसोलेशन में गए सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूड़ी जैसे नेताओं की भरपाई दूसरे स्टार प्रचारकों से बीजेपी करने में जुटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर और तीन नवंबर को रैलियां कर दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों के लिए माहौल बनाएंगे.

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बिहार के कुछ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू को लेकर एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर दिख रहा है. हालांकि, लोग जदयू से भले नाराज हैं, लेकिन बीजेपी से नहीं. ऐसे में पार्टी अधिक से अधिक जनसंपर्क और सभाओं के जरिए डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: आरसीपी सिंह की सभा में हंगामा, लोगों ने जमकर की मारपीट, 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के लगाए नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget