एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: बिहार में नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा इतनी बार ली है मुख्यमंत्री पद की शपथ

तीस सालों में लालू ने दो, राबड़ी ने तीन और नीतीश कुमार ने 6 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पटना: आजादी के बाद चुनावी राजनीति में बिहार ने अपने 68 साल गुजार दिए, इन 68 सालों में 38 साल तक राज्य की बागडोर 4 मुख्यमंत्रियों के पास रही, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के नाम शामिल हैं.

1990 से 2020 तक का सियासी सफर

1990 से लेकर 2019 तक लगभग 30 वर्षों तक बिहार की सत्ता या तो लालू परिवार या फिर नीतीश कुमार के पास रही. 1990 से 1997 तक 2 बार लालू प्रसाद यादव और 1997 से 2005 तक तीन बार राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला, हालांकि इस बीच एक बार 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक 7 दिनों के लिए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था. अगस्त 1999 में किशनगंज रेल हादसे के बाद नीतीश कुमार ने रेल मंत्री के पद से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था हालांकि इसके साल भर बाद 2000 में समता पार्टी और भाजपा के गठबंधन को बहुमत न होने के बावजूद तत्कालीन राज्यपाल भंडारी ने नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ दिला दी थी. 7 दिन बाद बहुमत नहीं होने के कारण नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया और फिर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली. उसके बाद फरवरी 2005 के चुनाव में फिर से किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और बिहार में राष्ट्रपति शासन लग गया. उसके बाद फिर 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 के बीच नीतीश की जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को पहली बार जनादेश मिला और इस सरकार ने 5 साल पूरे किए.

तीस सालों में लालू ने दो, राबड़ी ने तीन और नीतीश कुमार ने 6 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक बीजेपी जेडीयू गठबंधन की फिर से जीत हुई और दोनों दलों ने सत्ता में वापसी की. मई 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक 1 दिन बाद नीतीश कुमार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. तब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए जीतन राम मांझी को चुना लेकिन दोनों में सियासी फासला इतना बढ़ गया कि नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी को हटाकर फिर से सत्ता में वापस आ गए. 30 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 के बीच बीजेपी के खिलाफ वोटों के बिखराव को रोकने के लिए नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू, कांग्रेस और आरजेडी के साथ महागठबंधन की सरकार बना ली. जिसके नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे. फिर उन्होंने 21 महीने तक महागठबंधन के साथ सरकार चलने के बाद यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि जब माहौल में काम करना मुश्किल है तो फिर ऐसे में सरकार चलानी मुश्किल हो रही है. इसके बाद 27 जुलाई को बीजेपी के समर्थन से फिर से सरकार बना ली. इस तरह 1990 से लेकर 2019 तक बिहार ने 4 मुख्यमंत्रियों को देखा है इनमें दो बार लालू और तीन बार राबड़ी ने शपथ ली तो वही 6 बार नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget