एक्सप्लोरर

Bihar Election: शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट, 22 कंपनियों के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था

डीएम ने बताया कि 262 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है और चुनाव सम्पन्न करने के लिए 150 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए जा रहे हैं.

औरंगाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर औरंगाबाद में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. जिले के सभी 6 विधानसभा में 28 अक्टूबर को मतदान होना है, इसको लेकर जिले में मैराथन बैठक और प्रशिक्षण का कार्य जारी है. शहर के नगर भवन में आज सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ट्रेनिंग कराई गई और उन्हें पोस्टल बैलेट से लोगों के मतदान कराए जाने की जानकारी दी गयी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि मतदान के दिन अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं के कुल 936 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसकी जांच वोटर लिस्ट से कराई गई तो लगभग दो सौ मतदाता कम हो गए अब लगभग 750 लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से पोल कराए जाने का निर्देश दिया गया है,जिसके लिए 19 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है. लेकिन इसके पहले सभी मतदाताओं को जो पोस्टल बैलेट से मतदान करने को इच्छुक हैं उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाएगा, जिसके लिए मजिस्ट्रेटों को कई नई जानकारी दी गयी है.

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों से यह अपील की गई है कि मतदान को लेकर और भी कोई समस्या अगर दिखती है दिखती है तो उसकी जानकारी जल्द दें. इधर, जिलाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि मतदान को लेकर बूथ पर जो समस्या उतपन्न हो सकती हो उसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दें ताकि ससमय उस समस्या को दूर किया जा सके.

डीएम ने बताया कि 262 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है और चुनाव को संपादित करने के लिए 150 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय और कुछ प्रखंड मुख्यालय में 210 सखी बूथ का चयन किया गया है और इन बूथों पर 28 अक्टूबर को मतदान के दिन महिला मतदाकर्मी रहेंगी और मतदान सम्बंधित सभी काम करेंगी. इतना ही नहीं इन बूथों की सुरक्षा व्यवस्था भी महिला फोर्स द्वारा की जाएगी. सुरक्षा बल की 22 कम्पनियों के सहयोग से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी.

डीएम ने बताया कि अभी जिले में अर्धसैनिक बलों की 12 कम्पनिया मौजूद हैं और 10 कम्पनी को और आना है. कम्पनियां जो यहां आ चुकी हैं, सभी की ओर से एरिया डोमिनेशन का कार्य किया जा रहा है और जिले के सभी 29 नाकों पर वाहन जांच की प्रक्रिया में इनका सहयोग लिया जा रहा है. सभी 22 कम्पनियों के सहारे जिले में शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कर लिए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget