एक्सप्लोरर

Bihar Election: पटना में 12 सितंबर को होगा सुभासपा का अधिवेशन, राजभर ने 29 सीटों पर ठोका दावा

Bihar Election 2025: ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव के लिए बीजेपी को 29 सीटों की लिस्ट सौंपी. सीटें अभी फाइनल नहीं हुई हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का अधिवेशन 12 सितंबर को पटना में होगा.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी का बड़ा अधिवेशन 12 सितंबर को पटना में होगा. इस अधिवेशन में पार्टी अपनी ताकत और संगठन दोनों को दिखाने का काम करेगी.

29 सीटों की सूची सौंपा

ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि उन्होंने बिहार में चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेताओं से बैठक की है. बैठक में सुभासपा ने बिहार के 29 सीटों की सूची बीजेपी के नेताओं को सौंप दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही दोनों पार्टियां मिलकर सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला लेंगी.

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर कह चुके थे कि सुभासपा लगभग 40-42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. लेकिन अब उन्होंने साफ किया है कि दोनों पार्टियों के बीच चर्चा के बाद 29 सीटों की लिस्ट सौंपी है. उनका कहना है कि यह तय है कि सुभासपा और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

एनडीए की सरकार बनाने का लक्ष्य

ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बिहार में एनडीए की सरकार बनाना है. इसके तहत वे सरकार में शामिल होंगे और बिहार में यूपी के 'योगी मॉडल' को लागू करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि सुभासपा और बीजेपी की साझेदारी से बिहार में विकास और सुशासन दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

अधिवेशन में दिखेगी पार्टी की ताकत

12 सितंबर के अधिवेशन को लेकर राजभर ने कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं है, बल्कि पार्टी के संगठन की ताकत दिखाने का अवसर है. इसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रम और रणनीति को भी सामने रखा जाएगा. उन्होंने यह संकेत भी दिया कि चुनावी तैयारी पूरी तरह से जोर-शोर से चल रही है.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी और सुभासपा के बीच अच्छे संबंध हैं और दोनों पार्टियां चुनावी मोर्चे पर साथ खड़ी होंगी. उन्होंने कहा कि जनता को भी इसका फायदा मिलेगा और बिहार में विकास और सशक्त नेतृत्व दोनों सुनिश्चित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget