एक्सप्लोरर

बिहार में सियासी गहमागहमी के बीच दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार, 2 दिनों तक होगा प्रवास

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के रवाना हो गए हैं. दिल्ली के लिए उन्होंने पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरी. दो दिनों तक मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास होगा.

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार पलटवार का सिलसिला जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार (24 मई, 2025) को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है. 

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा दो दिवसीय रहने वाला है. दिल्ली के लिए उन्होंने पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरी. मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा भी दिल्ली यात्रा पर गए हैं. बता दें कि एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे.

दिल्ली के लिए रवाना CM नीतीश कुमार

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बैठक में एनडीए की चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जा सकता है. एनडीए गठबंधन को मजबूत करने पर भी बैठक का फोकस रहेगा.

पीएम मोदी के साथ बैठक में होंगे शामिल

बिहार में एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है. महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भी चुनावी मोड में है. जदयू की तरफ से बैठकों का सिलसिला जारी है. बैठकों में विपक्ष के काट की रणनीति तैयार की जा रही है. एजेंडा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए जा रहे हैं. बिहार की सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है. नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली मुलाकात पर रहेगी. 

ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा, प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का जानें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget