एक्सप्लोरर

Bihar Election: रैली में लोगों पर भड़के नीतीश कुमार, पहले भी कई बार भीड़ को दिखा चुका हैं अपना गुस्सा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार चुनावी रैली में भड़क गए. बेगूसराय में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान उनकी रैली में कुछ लोगों ने तेजस्वी प्रसाद के समर्थन में नारेबाजी की, जिससे नीतीश कुमार को गुस्सा हो गया. उन्होंने नारेबाजी करने वालों को चेतावनी दी कि अगर वे ऐसा करेंगे हजारों लोग उन्हें सबक सिखाएंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राज्य के तमाम रानजीतिक अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. लगातार रैलियां कर रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार रैलियां कर रहे हैं. राज्य में 28 अक्टूबर पहले चरण का मतदान होना है. इसके लिए सभी नेताओं ने अपनी कमर कस ली है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बीते दिन नीतीश कुमार एक रैली में लोगों पर भड़क गए. उनकी रैली के दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी.

इस पर नीतीश कुमार काफी नाराज हुए और रैली में ही लोगों को पर गुस्सा निकालते हुए वोट नहीं देने के लिए भी कह दिया. दरअसल, नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने 30 हजार करोड़ रुपए के सात घोटाले के आरोप लगाया था. नीतीश कुमार को बेगुसराय मैं एक रैली के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह वहां मौजूद लोगों पर भड़क गए थे. भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने तेजस्वी यादव का नाम लेकर नारेबाजी की थी. इस पर उन्होंने कहा था, "तुम 15-20 लोग हो जो विरोध कर रहे हो. देख लो. यहां पर हजारों आदमी हैं. जिसके लिए हंगामा कर रहे हो. उनको यहां लोग ठीक कर देंगे."

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. नीतीश कुमार इससे पहले भी लोगों के सामने अपना गुस्सा दिखा चुके हैं. सवाल और आरोपों को लेकर लोगों पर भड़क जाते हैं. यहां हम कुछ ऐसे मामले बता रहे हैं, जब नीतीश कुमार लोगों पर भड़के हैं.

परसा में रैली में भड़के इससे पहले 21 अक्टूबर को नीतीश कुमार परसा में चुनावी रैली कर रहे थे, तभी रैली के बीच में हल्ला मचाने लगे और लालू प्रसाद यादव के समर्थन में नारे लगाने लगे. इस पर नीतीश कुमार काफी गुस्सा हुए और कहा,"तुम बीच में 10 आदमी लेकर ऐसे ही हल्ला कर रहे हो. ऐसे ही हल्ला करोगे, यहां पर ये सब हल्ला मत करो, तुमको अगर वोट नहीं देना है, मत दो.

बिहार बाढ़ के सवालों पर भड़के इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार की बाढ़ पर नियंत्रण नहीं कर पाने वाले सवालों को लेकर गुस्सा हो हुए. इसी महीने की शुरुआत में बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच कुछ पत्रकारों ने उनसे बिहार की बाढ़ को लेकर सवाल उठाए. इस पर नीतीश कुमार भड़क उठे. उन्होंने कहा,"मुंबई में बाढ़ आई, हम पूछ रहे हैं देश कितने हिस्सों में पानी आया. दुनिया के कितने हिस्सों में पानी आया सिर्फ पटना के कुछ मोहल्ले में पानी आया सिर्फ वही समस्या है?" उन्होंने पत्रकारों को ही लताड़ दिया कि जनजागृति के लिए काम करें, ये सब काम ना करें.

मास्क बांटने पर भड़के नीतीश कुमार

इसी साल मार्च में नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में मास्क बांटने वाले एमएलसी रामचंद्र भारती पर भड़क गए थे. नीतीश कुमार ने विधानसभा में ही अपने विधायक को फटकार लगाई कि इससे आम लोगों के बीच ज्यादा डर पैदा होगा. उन्होंने कोरोना वायरस से रोकथाम में लगी धारा 144 हटाने का भी फैसला किया.

धारा 370 के हटाने पर भड़के थे नीतीश कुमार इसके अलावा नीतीश कुमार केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ भी थे, जिसमें धारा 370 हटाने का फैसला किया गया था. वह केंद्र सरकार के इस फैसले पर भड़के और राज्य की अस्मिता को खतरे में डालने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें

बिहार में मुफ्त वैक्सीन वाले बीजेपी के वादे पर उद्धव का निशाना, पूछा- बाकी राज्य क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में हैं?

बिहार: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, नीतीश कुमार और जेपी नड्डा समेत कई नेता करेंगे रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
Khan Sir Coaching Fire: खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे छात्र
खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे छात्र
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली बड़ी कार्रवाई, PMCH के प्रिंसिपल को पद से हटाया
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली बड़ी कार्रवाई, PMCH के प्रिंसिपल को पद से हटाया
'सम्राट चौधरी का एनकाउंटर हो गया होता तो CM नहीं होते', RJD का विवादित बयान!
'सम्राट चौधरी का एनकाउंटर हो गया होता तो CM नहीं होते', RJD का विवादित बयान!

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
Welcome To The Jungle Release Live: 'वेलकम टू द जंगल' पेड प्रीव्यू शो में मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स!
Live:'वेलकम टू द जंगल' पेड प्रीव्यू शो में मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स!
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
Bangle History: महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
Embed widget