एक्सप्लोरर

बिहार में मुफ्त वैक्सीन वाले बीजेपी के वादे पर उद्धव का निशाना, पूछा- बाकी राज्य क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में हैं?

उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए. बीजेपी केंद्र में है और सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी का ध्यान रखे.

मुंबई: देश के दूसरे राज्यों के सीएम को भी जीएसटी रद्द करने की मांग करनी चाहिए. अगर जीएसटी की प्रणाली में गलती हुई है तो पीएम नरेंद्र मोदी को गलती मानते हुए इसे रद्द करना चाहिए. ये मांग शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की दशहरा रैली के मौक़े पर की है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश संकट में है और बीजेपी राजनीति कर रही है. देश किसी के ‘बाप की जागीर’ नहीं है. जीएसटी को रद्द कर देना चाहिए. महाराष्ट्र का जीएसटी बकाया 38000 करोड़ है जो केंद्र ने अभी तक नहीं लौटाया है. महाराष्ट्र जैसे हालात दूसरे राज्यों के भी हैं. केंद्र सरकार को अपने शब्दों को का मान रखना चाहिए. जीएसटी की प्रणाली का सबसे पहले शिवसेना ने ही विरोध किया था.

शिवसेना को कोई हिंदुत्व का पाठ ना पढ़ाए

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी का नाम ना लिए बिना सीएम ठाकरे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण का ज़िक्र करते हुए हिंदुत्व पर सवाल उठाने वालों पर जमकर हमला बोला है. उद्धव ने कहा कि शिवसेना और बालासाहब का  हिंदुत्व ‘थाली बजाने वाला’ हिंदुत्व नहीं है.

आरएसएस प्रमुख के भाषण का ज़िक्र करते हुए उद्धव ने कहा कि सुबह संघ संचालक मोहन भागवत ने दशहरा रैली को संबोधित किया, जो लोग उनकी तरह काली टोपी पहनते हैं, जो उनको मानते हैं उन्हें सुनना चाहिए. मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुत्व को पूजा से जोड़कर संकुचित किया गया है. मंदिर नहीं खोला तो सेक्युलर, यह बोलने वाले लोग जो काली टोपी पहनते हैं, उनकी टोपी के नीचे अगर दिमाग है तो उन्हें संघ संचालक का भाषण सुनना चाहिए. यह लोग हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल महाराष्ट्र में कोविड के चलते मंदिर खोलने को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने अब तक इजाजद नहीं दी है. इसे लेकर पिछले दिनों राज्यपाल कोशियारी ने सीएम उद्धव को पत्र लिखकर उनके हिंदुत्व पर सवाल पूछा था.

संघ मुक्त करने की भाषा बोलने वाले नीतीश पसंद हम नहीं

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम तो मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग कर चुके हैं. तुम्हें यह शिवसेना नहीं पसंद है. पर संघ मुक्त भारत कहने वाले नीतीश कुमार तुम्हें पसंद हैं. 2014 तक नीतीश कुमार हमारे साथ थे पर 2014 में उन्होंने कहा कि उन्हें देश में सेक्युलर चेहरा चाहिए और उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया. तो आखिर उसके बाद क्या हुआ? किसने किसे वैक्सीन दिया?

बिहार में मुफ़्त वैक्सीन देने के बीजेपी के वादे पर

बिहार चुनाव के मौक़े पर बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर मुफ़्त में वैक्सीन देने का वादा किया है. इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए. उद्धव ने कहा कि बीजेपी की केंद्र में सरकार की ज़िम्मेदारी है कि सभी का ध्यान रखे. ऐसे में सवाल ये है कि क्या देश के बाक़ी राज्य क्या बांग्लादेश में हैं या क्या पाकिस्तान में हैं?

सुशांत सिंह मामले में पर

सीएम उद्धव ठाकरे ने सुशांत मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उद्धव ने कहा कि बिहार के बेटे को न्याय दिलाने के लिए हल्ला मचाने वाले महाराष्ट्र के बेटे के चरित्र हनन में लगे है.

बिहार की जनता सोच समझकर करे मतदान

उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण के अंत में बिहार की जनता से चुनाव में मतदान सोच समझकर करने की अपील की है. लेकिन इशारों इशारों मे उद्धव ये बताना नहीं भूले कि बीजेपी की चाल क्या है? बीजेपी नेता कह रहे हैं कि बीजेपी की ज़्यादा सीटें आई तो भी नीतीश ही सीएम होंगे. बीजेपी ऐसी चाल चलती रहती है. लोगों को सावधान रहने की जरुरत है.

सरकार के दखल के बाद 10 रुपये किलो तक कम हुए प्याज के थोक भाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget