एक्सप्लोरर

Bihar School News: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, नालंदा में 99 निजी स्कूलों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई शुरू

Bihar Education Department: नालंदा में 99 निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग के आदेशों का पालन न करते हुए एक भी छात्र का डेटा दर्ज नहीं किया है. इसको लेकर शिक्षा विभाग बड़ा एक्शन की तैयारी में है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में शिक्षा विभाग के बार-बार निर्देश के बावजूद कई निजी स्कूल संचालक नियम और कानून का पालन नहीं कर रहे थे. अब जिले के मान्यता प्राप्त 99 निजी स्कूल विभागीय निर्देश के बावजूद आधार बेस्ड एनरोलमेंट की एंट्री अभी तक शुरू नहीं की है जिसको लेकर शून्य एनरोलमेंट वाले इन स्कूलों का यू-डायस कोड व रजिस्ट्रेशन रद्द करने को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक को शुक्रवार को पत्र लिखा गया है. कहा जाए तो अब इन सभी स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी. मान्यता रद्द होने के बाद कई बच्चों के भविष्य अंधकार में चला जाएगा. शिक्षा विभाग कई बार यह निर्देश दिया है कि बच्चों का डाटा एंट्री ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करें, लेकिन शिक्षा विभाग के निर्देश का पालन बिल्कुल नहीं किया गया और ना ही समय सीमा रहते हुए बच्चों के डेटा को अपलोड किया गया.

शिक्षा विभाग ने जारी किया था आदेश

नालंदा शिक्षा विभाग कई बार आदेश जारी किया, लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ. अब इन स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार ने बताया कि शून्य एनरोलमेंट वाले इन स्कूलों का यू-डायस कोड व रजिस्ट्रेशन रद्द करने को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा गया है. इन निजी स्कूलों में एक भी छात्र की एंट्री नहीं की गई है. ऐसे में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि मानक के अनुसार ये स्कूल चल भी रहे हैं या नहीं? 

नालंदा में है 639 निबंधित विद्यालय 

वहीं, नालंदा में कुल 639 निबंधित निजी विद्यालय संचालित है. इनमें अभी तक 99 निजी विद्यालयों ने एक भी छात्र की डेटा एंट्री नहीं हुई है. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया था और समय रहते कई बार रिमाइंड भी कराया गया था, लेकिन डेटा एंट्री नहीं हुई. इस सप्ताह के बुधवार तक समय दिया गया था, लेकिन निर्देश का पालन नहीं हुआ. बता दें कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छात्रों के डेटा एंट्री नहीं होने से स्कूल के प्राचार्य पर लापरवाही बरतने का आरोप है. यह सभी स्कूल शिक्षा विभाग के मानक के अनुसार चल रहे हैं या नहीं? इसकी अब जांच की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय, इन छह जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget