एक्सप्लोरर

बिहार: शिक्षा विभाग के ACS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

S Siddharth Resign: एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 30 नवंबर, 2025 को रिटायर होने जा रहे थे उससे पहले वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया.

शिक्षा विभाग (बिहार) के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नीतीश सरकार को वीआरएस के लिए आवेदन सौंपा है. मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, उनका इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार तक पहुंच गया है. खबर है कि डॉ. एस सिद्धार्थ जेडीयू के टिकट पर नवादा जिले से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

रिटायर होने से पहले वीआरएस के लिए दिया आवेदन

एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 30 नवंबर, 2025 को रिटायर होने जा रहे थे उससे पहले वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया. पटना मेट्रो की परिकल्पना करने वाले के रूप में एस सिद्धार्थ को याद किया जाएगा. शहरी विकास सचिव रहते हुए वे पटना मेट्रो के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और पटना महानगर क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को आरंभ करने के लिए उत्तरदायी थे. 

तमिलनाडु में हुआ एस सिद्धार्थ का जन्म

उनके कार्यकाल के दौरान शहरी क्षेत्र सुधारों से संबंधित विभिन्न नियम और विनियम अधिसूचित किए गए. एस सिद्धार्थ का जन्म 1979 में तमिलनाडु में हुआ है, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र बिहार रहा है. बिहार कैडर के होकर वह पूरी तरह बिहारी हो गए हैं. एस सिद्धार्थ का दिल्ली के द्वारका में 25 लाख का फ्लैट, तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में 65 लाख का मकान और तमिलनाडु के नेरकुंड्रम में 1.35 करोड़ का फ्लैट है. उनके पास एक लाइसेंसी पिस्टल भी है.

दूसरी ओर एस सिद्धार्थ की छवि साफ रही है. जब उनके हाथ में शिक्षा विभाग की कमान आई तो काफी कुछ सुधार किया. शिक्षकों और बच्चों दोनों के प्रति ध्यान दिया. शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी जोर-शोर से वो काम में लगे. शिक्षा-व्यवस्था में कैसे और बेहतर सुधार हो इसके लिए वे लगातार प्रयासरत भी रहते हैं. फिलहाल जहां तक चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है तो देखना होगा कि इसमें कितनी सच्चाई है.

यह भी पढ़ें- अपना टेलीफोन एक्सचेंज… हर दिन 10 हजार कॉल, साइबर ठगी के मामले में JDU नेता सहित 6 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget