एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्वी चंपारण पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी

अधिकारियों के साथ मीटिंग कर डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि गस्ती दंडाधिकारी के साथ प्रत्येक एक किलोमीटर पर गस्ती गार्ड तैनात किया जाए, ताकि किसी अनहोनी की सूचना त्वरित प्राप्त हो सके.

मोतिहारी: नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 4.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. गंडक नदीके लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए बांध की सुरक्षा को बढ़ाया गया है. साथ ही गंडक नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. 

नेपाल के पानी से बढ़ा पूर्वी चंपारण में जलस्तर 

बता दें कि मंगलवार की शाम वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 3 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी और बुधवार की दोपहर 2 बजे 4.13 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है, जिससे पूर्वी चंपारण की सीमा से होकर गुजरने वाली गंडक नदी उफान पर है. नदी के बढ़े जलस्तर के मद्देनजर बुधवार को पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया.

गस्ती गार्ड तैनात किया जाए

साथ ही अधिकारियों के साथ मीटिंग कर डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि गस्ती दंडाधिकारी के साथ प्रत्येक एक किलोमीटर पर गस्ती गार्ड तैनात किया जाए, ताकि किसी अनहोनी की सूचना त्वरित प्राप्त हो सके. पूर्वी चंपारण में लगभग 60 किलोमीटर बांध है. ऐसे में बांध और उसके आसपास जेनरेटर/लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा है.

बता दें कि पिछले वर्ष चंपारण तटबंध संग्रामपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव के सामने टूटने की वजह से गांवों समेत जिले के संग्रामपुर, केसरिया, चकिया और मेहसी प्रखंड में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. साथ ही गोपालगंज और वैशाली जिला भी तबाह हुआ था. वहीं, वााल्मीकिनगर वन क्षेत्र से घोड़ा, हिरण समेत कई जंगली जानवर पानी की तेज धारा में बह कर बाहर आ गए थे, जिन्हें रेस्क्यू किया गया था. वहीं, एनडीआरएफ ने कई गांवों से लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई थी.

यह भी पढ़ें -

सवालों का जवाब नहीं दे पाए पशुपति पारस, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही उठकर गए बाहर

पशुपति पारस बने LJP के अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget