एक्सप्लोरर

बिहार: पटना में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

दिलीप ने बताया कि मृतक पहले भी एक बार एफआईआर करवाने शास्त्रीनगर नगर थाने गए थे, लेकिन थानाध्यक्ष ने उन्हें वापस लौटा दिया. इसी क्रम में बीती रात उन्हें गोली मार दी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात अपराधियों ने इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक संस्थान के नजदीक राजा बाजार में गेट नंबर-1 के पास दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी.

छोटे बच्चे को भी लगी गोली

मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात करीब 8.30 बजे 34 साल के बीरेंद्र की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस दौरान एक छोटे बच्चे को भी गोली लग गयी, लेकिन वह बच गया. फिलहाल, वो आईजीआईएमएस में इलाजरत है. इधर, घटना से नाराज मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह आईजीआईएमएस के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग शास्त्री नगर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, उनकी मांग है कि घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए. घटना के संबंध में मृतक के साले ने बताया कि मृतक से रंगदारी मांगी जाती है. अपराधियों की ओर से उन्हें रोज धमकी दी जाती है.

पुलिस ने नहीं दर्ज की थी एफआईआर

दिलीप ने बताया कि मृतक पहले भी एक बार एफआईआर करवाने शास्त्रीनगर नगर थाने गए थे, लेकिन थानाध्यक्ष ने उन्हें वापस लौटा दिया. इसी क्रम में बीती रात उन्हें गोली मार दी. उन्होंने कहा, " हम न्याय चाहते हैं. उनके तीन बच्चे हैं, अब उन्हें कौन देखेगा? हम प्रशासन से यही उम्मीद रखते हैं कि मृतक के परिजनों को न्याय मिलनी चाहिए. नीतीश कुमार से भी हम यही उम्मीद रखते हैं."

उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर थाना प्रभारी की ओर से पहले भी कोई सहयोग नहीं दिया गया और अभी भी कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. अभी जो नीतीश कुमार की सरकार है, वह बिल्कुल निक्कमी सरकार है. उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. उनसे यह पद नहीं संभाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: आज से लागू होगा बिजली का नया दर, जनता की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा, रेलवे ने अधिकारी का किया तबादला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
Xप्लेन: बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget