एक्सप्लोरर

Bihar Double Murder: डबल मर्डर से दहला रोहतास, मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल

Double Murder: मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं. अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारे ने इस जघन्य हत्याकांड को बेहद निर्ममता से अंजाम दिया है.

Rohtas Crime News: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवड़ा टोला में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. इस घटना में एक मां और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य बेटी बुरी तरह से घायल हालत में बधार से बरामद हुई. शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

वाराणसी रेफर घायल युवती

गंभीर रूप से जख्मी युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. मृतकों की पहचान लेवड़ा टोला निवासी स्व. महावीर चौधरी की पत्नी 43 वर्षीय सरस्वती कुंअर और उनकी 22 वर्षीय बेटी रूपाली कुमारी के रूप में हुई है. घायल युवती की पहचान उनकी छोटी बेटी अमृता कुमारी के रूप में हुई है.

ग्रामीण जब बधार की ओर निकले तो वहां मां-बेटी की खून से लथपथ लाश और पास ही में तड़पती अमृता को देख हैरान रह गए. मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारे ने इस जघन्य हत्याकांड को बेहद निर्ममता से अंजाम दिया है.

पूरे इलाके में अफरा-तफरी

घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल लड़की को अस्पताल ले जाने में मदद की. इस दौरान लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश मलाकार मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. थाना प्रभारी दिनेश मलाकार ने बताया कि वह घायल अमृता कुमारी का बयान दर्ज करने के लिए वाराणसी रवाना हो गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'किसी ने कहा भगवान की तरह तो कोई बोला दिव्य व्यक्ति', काराकाट के लोगों ने पीएम मोदी का जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget