एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार के कटिहार में दिव्यांग महिला से गैंगरेप, हाथ पैर बांधकर की गई दरिंदगी

Gang Rape In Katihar: दो युवकों ने महिला को जबरन मक्के के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला अर्द्ध नग्न हालत में चरवाहों को दिखाई दी. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Divyang Woman Gang Rape: कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग 23 वर्षीय शादीशुदा गूंगी महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवकों ने महिला के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर दरिंदगी की. घटना शुक्रवार दोपहर की है. पीड़िता एक बच्चे की मां भी है. शनिवार को मामला सामने आने के बाद शनिवार की शाम पूर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

बहियार में घास काटने गई थी महिला

वारदात के समय पीड़िता गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ घास काटने बहियार दियारा इलाके में गई थी. इस दौरान घास काटते-काटते वह पास के मसूर के खेत की मेड़ पर पहुंच गई, जहां पहले से बाइक लगाकर खड़े दो युवकों ने महिला को जबरन मक्के के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला अर्द्ध नग्न हालत में चरवाहों को दिखाई दी, तो उससे पूछताछ करने पर पीड़िता ने इशारों में घटना की जानकारी दी.

चरवाहों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी बाइक, जैकेट और कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गए. बाद में पीड़िता अन्य महिलाओं के पास पहुंची और इशारों में आपबीती सुनाई. घटना की सूचना पर बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला को बरारी थाना लाकर कटिहार सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा. मामले को गंभीरता से लेते हुए बरारी पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज  दिया है.

डीआईजी प्रमोद कुमार ने मामले में क्या कहा?

वहीं घटना के बाद शनिवार की संध्या को पूर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार के रात को ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी. स्थानीय पुलिस ने बेहतरीन काम किया है. 7 से 8 दिनों में केस में चारशीट होगा. मैं खुद इस केस को मॉनिटर करूंगा और जितना जल्दी सजा हो सकती है दिलाई जाएगी, ताकि समाज को एक मैसेज जाए कि इस तरह का घृणित काम करने वाले बचेंगे नहीं. ये एसपीडी ट्रायल में कैसे जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget