एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में मरने वालों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं. घटना मधुबनी फोर लेन स्थित इंडियन ऑयल एजेंसी के समीप की है. सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं.

Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर में शनिवार को प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एक ही परिवार के सभी 9 लोग कुंभ स्नान कर मुजफ्फरपुर होते हुए नेपाल जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के दौरान ये दर्दनाक घटना घटी है.

मधुबनी फोर लेन पर हुआ हादसा

मरने वालों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को कार से बाहर निकाल लिया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोर लेन स्थित इंडियन ऑयल एजेंसी के समीप की है. बताया जा रहा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में 100 की स्पीड में जा रही स्कॉर्पियो ने पांच पलटी मारी, जिससे गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. मृतक और घायल सभी लोग एक ही परिवार के नेपाल के रहने वाले हैं. 

प्रयागराज के महाकुंभ से अमृत स्नान कर नेपाल के जनकपुर जिला अंतर्गत जलेसर थाना के मोहतरी अपने गांव के लिए लौट रहे थे. 27 जनवरी को महाकुंभ स्नान के लिए स्कॉर्पियो से ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 9 लोग प्रयागराज गए थे. अमृत स्नान के बाद शनिवार को घर लौट रहे थे, तभी मधुबनी फोरलेन इंडियन ऑयल के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों की हालत गंभीर है, जिनका एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान मंतारण देवी, बालकृष्ण झा, अर्चना ठाकुर, इंदु देवी एवं एक ड्राइवर के रूप में  हुई. वहीं चार लोग घायल हैं जिसकी पहचान 11 वर्षीय सृष्टि ठाकुर, 28 वर्षीय कामिनी झा, 26 वर्षीय मनोहर ठाकुर के रूप में हुई है. डीएसपी 2 विनीता सिन्हा ने पांच मौतों की पुष्टि की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में 2-5 मिनट लेट होने वाले छात्रों को नहीं मिला प्रवेश, रोती दिखी छात्रा, एक सेंटर पर पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget